महिला नेत्र सर्जन ने लगायी फांसी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2017 8:26 AM

विज्ञापन

कोलकाता. यादवपुर थाना इलाके के साउथ सिटी आवासन में एक नेत्र सर्जन ने फ्लैट में फांसी लगा कर जान दे दी. मृत महिला का नाम श्रीमयी चटर्जी (47) है. घटना सोमवार शाम 5.30 बजे के करीब आवासन के टावर नंबर चार में स्थित एक फ्लैट की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह यहां अपनी बेटी […]

विज्ञापन
कोलकाता. यादवपुर थाना इलाके के साउथ सिटी आवासन में एक नेत्र सर्जन ने फ्लैट में फांसी लगा कर जान दे दी. मृत महिला का नाम श्रीमयी चटर्जी (47) है. घटना सोमवार शाम 5.30 बजे के करीब आवासन के टावर नंबर चार में स्थित एक फ्लैट की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह यहां अपनी बेटी और पति के साथ रहती थी.

सोमवार शाम को जब बेटी फ्लैट में पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर यादवपुर थाने की पुलिस को इसकी खबर दी गयी. पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसी तो फ्लैट के अंदर श्रीमयी को साड़ी के सहारे फंदे से लटका पाया. कमरे में एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है.

इसमें लिखा है : पति के प्यार के बिना वह नहीं रह सकती है, इसके कारण उसने यह कदम उठाया है. पुलिस ने श‍व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में पता चला है कि पति के साथ में रहने के बावजूद वह श्रीमयी के साथ प्यार से पेश नहीं आता था, जिसके कारण वह काफी दिनों से तनाव में थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola