भसूर ने दोस्तों संग मिल कर किया महिला से रेप
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2017 8:25 AM
कोलकाता. घर की बहू को बाथरूम में ले जाकर दोस्तों के साथ मिल कर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना पोर्ट इलाके के राजाबागान थानाअंतर्गत फारूक लेन की है. 32 वर्षीया पीड़िता ने राजाबागान थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी भैंसूर अशगर अली मोल्लाह व उसके साथी मेहराज […]
कोलकाता. घर की बहू को बाथरूम में ले जाकर दोस्तों के साथ मिल कर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना पोर्ट इलाके के राजाबागान थानाअंतर्गत फारूक लेन की है. 32 वर्षीया पीड़िता ने राजाबागान थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी भैंसूर अशगर अली मोल्लाह व उसके साथी मेहराज अली मोल्लाह को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में तीसरा आरोपी फरार है.
गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर नौ सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत में बताया कि रविवार को उसके घर के सामने कॉमन बाथरूम में अशगर उसे मर्जी के खिलाफ ले गया.
बाथरूम में ले जाते ही उसके दो अन्य दोस्त भी वहां आ गये. तीनों ने मिल कर तकरीबन एक घंटे तक बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया. चीख कर व गिड़गिड़ा कर मदद मांगने के बावजूद उसे किसी की मदद नहीं मिली. इसके बाद वह वहां से राजाबागान थाने में जाकर पूरी घटना बयां की. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखा कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. तीसरे की तलाश जारी है. पीड़िता का यह भी आरोप है कि आठ महीने पहले भी उसके भैंसूर ने इसी तरीके से उस पर बुरी नीयत डालने की कोशिश की थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










