पुलिस आउटपोस्ट में बम धमाका

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2017 9:04 AM

विज्ञापन

दार्जिलिंग. शनिवार देर रात करीब दो बजे रंगली-रंगलीहाट थाना अंतर्गत छह माइल पुलिस आउटपोस्ट में बम धमाका हुआ. इससे आउटपोस्ट की छत में बड़े-बड़े छेद हो गये हैं. वहां रखा सामान मलबे में बदल गया. दार्जिलिंग जिले के एसपी अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि धमाके के लिए आइइडी का इस्तेमाल किया गया था. घटना के […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग. शनिवार देर रात करीब दो बजे रंगली-रंगलीहाट थाना अंतर्गत छह माइल पुलिस आउटपोस्ट में बम धमाका हुआ. इससे आउटपोस्ट की छत में बड़े-बड़े छेद हो गये हैं. वहां रखा सामान मलबे में बदल गया.

दार्जिलिंग जिले के एसपी अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि धमाके के लिए आइइडी का इस्तेमाल किया गया था. घटना के संबंध में पुलिस ने गोजमुमो प्रमुख विमल गुरुंग, युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश गुरुंग, प्रवीण सुब्बा, दीपेन माले आदि के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. सनद रहे कि इसी आउटपोस्ट को एक माह पहले उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola