थाने में किन्नरों का तांडव चार पुलिसवाले जख्मी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2017 9:20 AM

विज्ञापन

कोलकाता: गरफा थाने में घुसकर किन्नरों के एक दल ने बुधवार दोपहर को जमकर तांडव मचाया. इस दौरान उनके साथ हाथापाई में थाने के चार पुलिसवाले जख्मी हो गये. घटना गरफा थाने में बुधवार शाम 4.30 बजे के करीब की है. थाना सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाम 4.30 बजे के करीब आठ किन्नरों […]

विज्ञापन
कोलकाता: गरफा थाने में घुसकर किन्नरों के एक दल ने बुधवार दोपहर को जमकर तांडव मचाया. इस दौरान उनके साथ हाथापाई में थाने के चार पुलिसवाले जख्मी हो गये.
घटना गरफा थाने में बुधवार शाम 4.30 बजे के करीब की है. थाना सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाम 4.30 बजे के करीब आठ किन्नरों का एक दल थाने के अंदर आ घुसा. अंदर घुसते ही अपशब्द कहते हुए वे सभी टेबल-चेयर पर रखे कागजातों को फेंकने लगे.
जब तक पुलिसवाले कुछ समझते पाते, तब तक किन्नरों का उत्पात शुरू हो चुका था. थाने में उस समय महिला पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने के कारण उन्हें शांत कराने व हटाकर थाने के बाहर करने में पुलिसवालों को काफी दिक्कतें हुईं. इसी बीच, उन्हें काबू में करने गये चार पुलिसवाले हाथापाई में जख्मी हो गये. उस समय थाने के ओसी विभागीय डीसी के दफ्तर में साथ मीटिंग कर रहे थे. इस खबर को सुनते ही मीटिंग छोड़कर भागकर वह थाने पहुंचे. इसी बीच, आसपास के थानों से महिला पुलिस के साथ इलाके की महिलाओं को थाने में बुलाकर किन्नरों को थाने से बाहर निकाला गया.
स्थानीय पार्षद भी पहुंचे
इधर, स्थानीय पार्षद तारकेश्वर चक्रवर्ती भी खबर पाकर वहां पहुंचे. इसके बाद उस इलाके के किन्नरों के प्रमुख सदस्य को फोन किया गया. इसके बाद हंगामा कर रहे किन्नरों का दल वहां से हटा. पुलिस का कहना है कि थाने में किन्नरों के लिए अलग सेल नहीं होने के कारण इन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका. इस घटना को लेकर दो घंटे तक गरफा थाने में मंगलवार शाम को अफरातफरी की स्थिति रही.
क्या है मामला : इस पर थाने के सूत्र बताते हैं कि पूर्वांचल रोड में स्थित तीन तल्ला के एक अपार्टमेंट के पहले तल्ले में नंदा लाहिड़ी नामक एक महिला का एक फ्लैट है. वह कुछ महीने पहले वह फ्लैट नीला श्रीवास्तव नामक एक महिला को किराये पर दी थी. लेकिन नंदा का आरोप है कि फ्लैट का किराया नीला ने देना बंद कर दिया और वह उसे खाली भी नहीं कर रही थी. वहीं, नीला का कहना था कि इस फ्लैट को उसने वर्ष 2014 में नंदा से खरीद लिया था.
इधर, फ्लैट खाली नहीं करने के कारण नंदा ने कुछ किन्नरों को फ्लैट खाली कराने भेजा था. जहां किन्नरों ने फ्लैट खाली करने या फिर 10 लाख रुपये देने की शर्त नीला के पास रखी थी. नीला उनकी धमकियों के बाद दहशत में आकर अपने बेटे के साथ आनंदपुर में स्थित अपने मायके में रहने लगी. बुधवार को अचानक नंदा को पता चला कि नीला पुलिस की मदद लेने गरफा थाने में गयी है. इसी खबर के बाद किन्नरों के आठ सदस्यों का एक समूह गुस्सा जाहिर करने थाने के अंदर पहुंच गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola