करया : चाकू से जानलेवा हमला करनेवाला गिरफ्तार

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2017 9:18 AM

विज्ञापन

कोलकाता: त्रिकोणीय प्रेम के कारण करया इलाके के कुस्टिया रोड में बाइक पर सवार महबूब आलम (25) नामक एक युवक पर चाकू से कई बार प्रहार करने के मामले में पुलिस ने मोहम्मद इमरान उर्फ साहेब (23) नामक मुख्य हमलावर को गिरफ्तार किया है. वह तिलजला इलाके के जीजे खान रोड का रहनेवाला है. इस […]

विज्ञापन

कोलकाता: त्रिकोणीय प्रेम के कारण करया इलाके के कुस्टिया रोड में बाइक पर सवार महबूब आलम (25) नामक एक युवक पर चाकू से कई बार प्रहार करने के मामले में पुलिस ने मोहम्मद इमरान उर्फ साहेब (23) नामक मुख्य हमलावर को गिरफ्तार किया है. वह तिलजला इलाके के जीजे खान रोड का रहनेवाला है.

इस घटना में शामिल उसके अन्य साथियों की तलाश हो रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में पीड़ित युवक के बयान के आधार पर करया थाने की पुलिस ने इमरान व उसके साथियों के खिलाफ महबूब को जान से मारने की कोशिश की शिकायत दर्ज कर सभी की तलाश शुरू की थी. घटना के एक दिन बाद प्रमुख आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया.

गौरतलब है कि रविवार देर रात 12 बजे के करीब महबूब बाइक पर सवार होकर जा रहा था. अचानक तीन से चार की संख्या में युवकों ने कुस्टिया रोड के पास उसे घेर कर धारदार चाकू से पेट के बायें हिस्से में अनगिनत प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया. घटना की जांच में पुलिस को पता चला कि महबूब किसी युवती के साथ प्रेम करता है. उसी युवती के साथ इमरान भी प्रेम करता है. इसके कारण अपने रास्ते से महबूब को हटाने के लिए ही इमरान ने उसपर जानलेवा हमला किया था. इमरान से पूछताछ हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola