हादसा: कूचबिहार में बस व एंबुलेंस के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, छह घायल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2017 8:11 AM
विज्ञापन
कूचबिहार. एक बस और एक एंबुलेंस के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में एंबुलेंस में सवार एक शिशु और एक महिला की मौत हो गयी, जबकि छह लोग घायल हो गये. घायलों की हालत गंभीर है. यह हादसा मंगलवार दोपहर को कूचबिहार के फलीमारी अंचल के बाघमारा इलाके में हुआ. स्थानीय निवासी संजय सिंह ने […]
विज्ञापन
कूचबिहार. एक बस और एक एंबुलेंस के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में एंबुलेंस में सवार एक शिशु और एक महिला की मौत हो गयी, जबकि छह लोग घायल हो गये. घायलों की हालत गंभीर है. यह हादसा मंगलवार दोपहर को कूचबिहार के फलीमारी अंचल के बाघमारा इलाके में हुआ. स्थानीय निवासी संजय सिंह ने बताया कि बस के धक्के से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. इसमें शिशु और महिला की मौत हो गयी.
स्थानीय लोगों घायलों को कूचबिहार अस्पताल ले गये. हादसे में मरनेवाला शिशु माथाभांगा का था. मृत शिशु और महिला का परिचय अभी जाना नहीं जा सका है. घायलों के मददगारों ने बताया कि बस की रफ्तार थोड़ी तेज थी.
फलमारी इलाके में पहुंचने पर बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और एंबुलेंस को टक्कर मार दी. हादसे में एंबुलेंस पूरी तरह से चकनाचूर हो गयी. हादसे के बारे में खबर मिलते ही कूचबिहार के जिला सांसद पार्थ प्रतिम राय घायलों को देखने कूचबिहार अस्पताल पहुंचे. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सभी घायलों की हालत नाजुक है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










