चाेर होने के संदेह पर आंखों में सुई चुभा दिया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2017 10:19 AM

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देनेवाली अमानवीय घटना सामने आयी है. चोर होने के संदेह पर लोगों ने एक व्यक्ति के आंखों में सुई चुभोई, सिर्फ यही नहीं उनके पांव की नाखून तक नोच लिया. पीड़ित की पहचान गुलामबारी गाजी के रूप में हुई है. पेशे से राजमिस्त्री […]

विज्ञापन
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देनेवाली अमानवीय घटना सामने आयी है. चोर होने के संदेह पर लोगों ने एक व्यक्ति के आंखों में सुई चुभोई, सिर्फ यही नहीं उनके पांव की नाखून तक नोच लिया. पीड़ित की पहचान गुलामबारी गाजी के रूप में हुई है. पेशे से राजमिस्त्री गुलामबारी गाजी काम की तलाश में जयनगर थाना क्षेत्र के काशीपुर इलाके में काम की तलाश में गया था. हमेशा राजमिस्त्री का काम नहीं मिलने पर वह रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है.

वह दो दिन यहां काम करके अपने घर लौट गया. गौरतलब है कि दो दिन पहले काशीपुर में एक दुकान में चोरी हुई और वहां लोगों ने अफवाह फैला दी कि गुलामबारी गाजी ने ही चोरी की है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे फोन कर काशीपुर बुलाया. उन लाेगों ने उससे कहा कि यहां पर पिछले कुछ दिनों में बहुत चोरियां हुई हैं और इसलिए यहां एक मीटिंग बुलायी गयी है. इसके बाद रविवार को गुलामबारी गाजी दक्षिण बारासात स्टेशन पहुंचा, जहां दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उसे मीटिंग स्थल की जानकारी दी.

जब गुलामबारी ने उन लोगों से यहां बुलाने का कारण पूछा तो उन लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद उन लोगों ने उसकी आंख में सुई चुभा दिया और पांव का नाखून तक उखाड़ दिया. इसके बाद गुलामबारी के परिजन उसे घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल ले गये, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने उसे कोलकाता के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है. इस संबंध में गुलामबारी के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola