दो लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2017 9:14 AM

विज्ञापन

मालदा: वैष्णवनगर थाना पुलिस ने दो लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. शनिवार देर रात पुलिस ने पीटीएस मोड़ से एनएच-34 के किनारे दोनों को जाली नोटों समेत गिरफ्तार किया. उनके पास से दो-दो हजार रुपये के 100 नोट मिले हैं. पुलिस सूत्र के अनुसार, आरोपियों की पहचान […]

विज्ञापन
मालदा: वैष्णवनगर थाना पुलिस ने दो लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. शनिवार देर रात पुलिस ने पीटीएस मोड़ से एनएच-34 के किनारे दोनों को जाली नोटों समेत गिरफ्तार किया. उनके पास से दो-दो हजार रुपये के 100 नोट मिले हैं. पुलिस सूत्र के अनुसार, आरोपियों की पहचान संजू साहा और छविलाल साहा के रूप में की गयी है.

ये दोनों वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं. गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को दबोचा गया. दोनों आरोपी पीटीएस मोड़ पर किसी वाहन के इंतजार में थे जब पुलिस ने दबिश दी. दोनों भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे एक गांव से जाली नोट लाये थे. एएसपी (ग्रामीण) दीपक सरकार ने बताया, जाली नोटों के दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola