तृणमूल कांग्रेस की आतंक की रणनीति के खिलाफ शिकायत

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: भाजपा, कांग्रेस व माकपा ने चुनाव आयोग के पास तृणमूल कांग्रेस की शिकायत की है. उनका आरोप है कि तृणमूल आतंक की रणनीति अपना रहा है. उप चुनाव आयुक्त विनोद जुत्सी ने राजनीतिक दलों के नुमाइंदों के साथ बैठक की. विभिन्न विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि चुनाव में लाभ हासिल करने के लिए […]

विज्ञापन

कोलकाता: भाजपा, कांग्रेस व माकपा ने चुनाव आयोग के पास तृणमूल कांग्रेस की शिकायत की है. उनका आरोप है कि तृणमूल आतंक की रणनीति अपना रहा है. उप चुनाव आयुक्त विनोद जुत्सी ने राजनीतिक दलों के नुमाइंदों के साथ बैठक की.

विभिन्न विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि चुनाव में लाभ हासिल करने के लिए तृणमूल आतंक की राजनीति कर रही है. कांग्रेस नेता मानस भुईंया ने कहा कि श्री जुत्सी को राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति के संबंध में अवगत कराया गया है. चुनाव को देखते हुए माकपा की तर्ज पर आतंक के तरीकों को अपनाया जा रहा है.

राज्य में हुई विभिन्न घटनाओं की विस्तृत रिपोर्ट उन्हे सौंपी गयी है. साथ ही चुनाव आयोग से यह अनुरोध किया गया है कि चुनाव में समुचित मात्र में केंद्रीय सुरक्षा बलों को नियुक्त किया जाये. माकपा नेता रबीन देव ने कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील गुप्ता के कामकाज पर असंतोष व्यक्त किया है. श्री जुत्सी ने उन्हें निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन दिया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने संवेदनशील बूथों में मतदान के सीधे प्रसारण का प्रस्ताव दिया. श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य के मंत्री भड़काऊ बयान दे रहे हैं और उग्रवाद को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola