महानगर में अवैध निर्माण: अब मकान के सामने होने लगे हैं अवैध निर्माण
कोलकाता: महानगर के हृदय स्थल के रूप में जाना जाने वाला बड़ाबाजार एक बार फिर अवैध निर्माण को लेकर सुर्खियों में है. आये दिन यहां अवैध निर्माण पर निगम का हथौड़ा चलते भी देखा जाता है. लेकिन बड़ाबाजार में होने वाले अवैध निर्माण आम तौर पर निगम के अधिकारियों, थाना- पुलिस व विशेषकर स्थानीय नेताओं […]
कोलकाता: महानगर के हृदय स्थल के रूप में जाना जाने वाला बड़ाबाजार एक बार फिर अवैध निर्माण को लेकर सुर्खियों में है. आये दिन यहां अवैध निर्माण पर निगम का हथौड़ा चलते भी देखा जाता है.
लेकिन बड़ाबाजार में होने वाले अवैध निर्माण आम तौर पर निगम के अधिकारियों, थाना- पुलिस व विशेषकर स्थानीय नेताओं के हाथ को गरम कर किया जाता है. वरना अवैध निर्माण करना संभव नहीं है. बड़ाबाजार के वार्ड 42 के तीन नंबर अमरतल्ला लेन के एक मकान के सामने परिसर में खाली स्थान में अवैध निर्माण का आरोप लगाया गया है.
मकान परिसर में अवैध निर्माण की शिकायत मिलने के बाद बड़ाबाजार थाना की ओर से दो बार हस्तक्षेप के बाद अवैध निर्माण फिलहाल बंद हैं. लेकिन कुछ दिन पहले मकान के सामने बंद किये गये अवैध निर्माण स्थल को अब बांस व तिरपाल लगा कर घेर दिया गया है. डीसी सेंट्रल व स्थानीय थाने में इस अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायत करने वाले अशफाक खान ने आरोप लगाया कि यह संपत्ति हाजिअरी कासिम वक्फ बोर्ड का है. इसके अंतर्गत इस संपत्ति को कोई बेच नहीं सकता. बेचने के लिए वक्फ बोर्ड से अनुमति व सहमति लेनी पड़ेगी. साथ ही बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का नये सिरे से निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता. यहां तक की मरम्मत के लिए भी अनुमति लेनी पड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










