बाइचुंग भूटिया के पास है 6.52 करोड रुपए की चल संपत्ति

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: दार्जिलिंग लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने आज दायर हलफनामे में अपनी कुल चल संपति की कीमत 6.52 करोड रुपए दिखायी है.हलफनामे के अनुसार, उनके पास 2.64 करोड रुपए नकदी है जबकि उन्होंने बांड, शेयर, एफडी, गहनों और बीमा पॉलिसी के रुप में 3.88 […]

विज्ञापन

कोलकाता: दार्जिलिंग लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने आज दायर हलफनामे में अपनी कुल चल संपति की कीमत 6.52 करोड रुपए दिखायी है.हलफनामे के अनुसार, उनके पास 2.64 करोड रुपए नकदी है जबकि उन्होंने बांड, शेयर, एफडी, गहनों और बीमा पॉलिसी के रुप में 3.88 करोड रुपए निवेश किए हैं.

भूटिया के पास प्लॉट सहित कुल 13.47 करोड रुपए की अचल संपत्ति है.वह ऑडी क्यू5 कार के मालिक हें जिसकी कीमत 41 लाख रुपए है और उनके पास कोलकाता तथा सिक्किम में जमीन है.हलफनामे के अनुसार, बैंक रिण के रुप में भूटिया की कुल देनदारी 1.28 करोड रुपए है. भूटिया के परिवार में तीन लोग उनपर निर्भर है और उनकी पत्नी टिपनिस भूटिया के पास 3.47 करोड रुपए की संपत्ति है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola