जयंत ने थामा तृणमूल का दामन

Updated:
विज्ञापन

चुनावी सरगरमी के बीच माकपा को करारा झटका सिलीगुड़ी : माकपा नेता व छह नंबर वार्ड के पूर्व माकपा पार्षद जयंत मौलिक ने रविवार को तृणमूल के सिलीगुड़ी कार्यालय में जाकर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया. उन्हें उत्तर बंगाल विकास मामलों के मंत्री गौतम देव ने तृणमूल का झंडा थमा कर पार्टी में उनका […]

विज्ञापन

चुनावी सरगरमी के बीच माकपा को करारा झटका

सिलीगुड़ी : माकपा नेता व छह नंबर वार्ड के पूर्व माकपा पार्षद जयंत मौलिक ने रविवार को तृणमूल के सिलीगुड़ी कार्यालय में जाकर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया. उन्हें उत्तर बंगाल विकास मामलों के मंत्री गौतम देव ने तृणमूल का झंडा थमा कर पार्टी में उनका स्वागत किया. उनके साथ 13 नंबर वार्ड के माणिक दे ने भी वार्ड के 42 लोगों के साथ तृणमूल का झंडा थामा.

इस मौके पर तृणमूल ज्वाइन करने के बाद जयंत मौलिक ने कहा कि अगस्त में ही मंत्री गौतम देव ने उन्हें तृणमूल ज्वाइन करने को कहा था. काफी सोच विचार करने के बाद वह तृणमूल में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि माकपा में अब कोई दम नहीं है. वह टूट चूकी है. इसलिए वह माकपा को छोड़ कर तृणमूल में शामिल हुए हैं. उनके साथ उनकी पत्नी संगीता मौलिक ने भी तृणमूल ज्वाइन किया. अब पति-पत्नी तृणमूल को पूरा सहयोग करेंगे. श्री मौलिक ने कहा कि दाजिर्लिंग लोकसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार वाइचुंग भुटिया ही जीत हासिल करेंगे. इसमें कोई संदेह नहीं है.

25 को नक्सलबाड़ी में मुख्यमंत्री की सभा

श्री देव ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 25 मार्च को नक्सलबाड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. वहीं, शाम छह बजे साहूडांगी में चुनाव प्रचार करेंगी. उन्होंने कहा कि 26 मार्च की सुबह गोरूबाथान व दोपहर 3.30 बजे बीरपाड़ा में मुख्यमंत्री की चुनावी सभा होगी. वित्त मंत्री अतिम मित्र भी सिलीगुड़ी में चुनावी सभा करेंगे. इन चुनावी सभाओं की तैयारी कर ली गयी है. चुनावी सभाओं के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बारे में उत्तर बंगाल के आइजी जावेद शमीम ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं है. उत्तर बंगाल में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. हर जिले में पुलिस नाका चेकिंग लगा कर जांच-पड़ताल कर रही है.

वाइचुंग व बर्मन 24 को भरेंगे नामांकन पत्र

श्री देव ने कहा कि दाजिर्लिंग लोकसभा सीट के लिए तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार वाइचुंग भूटिया व जलपाइगुड़ी सीट से तृणमूल उम्मीदवार विजय चंद्र बर्मन 24 मार्च को नामांकन पत्र भरेंगे. उन्होंने बताया कि वाइचुंग भुटिया 24 मार्च को दोपहर दो बजे नामांकन पत्र भरेंगे और जलपाईगुड़ी में विजय चंद्र बर्मन 12 बजे दिन में नामांकन पत्र भरेंगे. श्री देव ने कहा कि तृणमूल एक प्रस्ताव पुस्तिका तैयार कर रही है, जो पहाड़ व समतल में बांटी जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रस्ताव पुस्तिका नेपाली व अंगरेजी में तैयार की जा रही है.

गुरुंग के पैरों तले जमीन खिसकी : गौतम

श्री देव ने कहा कि गोरखा जनमुक्ति मोरचा के अध्यक्ष विमल गुरुंग के पैरों तले जमीन खिसक गयी है.उन्हें खुद नहीं समझ में आ रहा है कि वह क्या करें. बस इधर-उधर भकट रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा का दामन थामने के बाद भी खबर है कि वह और कई पार्टियों से संर्पक कर रहे हैं. ऐसे में तृणमूल और भी मजबूत हो रही है. दाजिर्लिंग लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार वाइचुंग भुटिया दो लाख से अधिक मतों से जीत हासिल करेंगे. वाइचुंग का जीतना तय माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरी हैं. दोनों ही पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola