आप ने देश-विदेश से जुटाये 15 करोड़
मुश्ताक खान – 102 देशों के लोगों ने की आम आदमी पार्टी की मदद, अमेरिका से आया सबसे अधिक धन – भारत में दान करनेवालों में महाराष्ट्र सबसे आगे कोलकाता : कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जहां चुनाव लड़ने के लिए कॉरपोरेट घरानों से सैकड़ों करोड़ रुपये चंदे के रूप में लेने के […]
मुश्ताक खान
– 102 देशों के लोगों ने की आम आदमी पार्टी की मदद, अमेरिका से आया सबसे अधिक धन
– भारत में दान करनेवालों में महाराष्ट्र सबसे आगे
कोलकाता : कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जहां चुनाव लड़ने के लिए कॉरपोरेट घरानों से सैकड़ों करोड़ रुपये चंदे के रूप में लेने के आरोप लग रहे हैं, वहीं पिछले वर्ष ही भारतीय राजनीति के आकाश पर उभरे आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनाव लड़ने के लिए सीधे आम लोगों से चंदा वसूल करने की मुहिम शुरू की है. 12 दिसंबर 2013 से शुरू हुई इस चंदे की मुहिम में आम आदमी पार्टी ने अब तक 15 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जुटायी है. आप को चंदा देनेवाले केवल भारत में नहीं हैं, बल्कि इस नयी पार्टी के चाहनेवाले विदेश में भी हैं. जहां दूसरे राजनीतिक दल चंदा देनेवालों का नाम भूले से भी जाहिर नहीं करते हैं, वहीं आप ने अपनी वेबसाइट पर दानदाताओं की पूरी सूची जारी कर दी है.
आम आदमी पार्टी की वेबसाइट पर जारी की गयी सूचना के अनुसार 12 दिसंबर 2013 से 23 मार्च तक 2014 तक पार्टी को चंदे के रूप में कुल 15,21,22,120 रुपये मिले हैं. कुल 66,614 लोगों ने आप को चंदा दिया है. केवल 23 मार्च को ही 498 दाताओं ने आप को चंदे के रूप में 15,93,119 रुपये दिये.
भले ही देश में आम आदमी पार्टी का सबसे अधिक जनाधार दिल्ली में है, पर चंदा देने के मामले में दिल्ली पर महाराष्ट्र ने बाजी मार ली है. भारत से आप को मिले कुल चंदे की राशि में अकेले 22.2 प्रतिशत महाराष्ट्र से आयी है. इस मामले में दिल्ली 21.3 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है.
कहते हैं कि भारतीय राजनीति की दिशा उत्तर प्रदेश से तय होती है, इसलिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं.
पर उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी के समर्थकों की संख्या कम नहीं है. आप को मिले कुल चंदे में 16.3 प्रतिशत का योगदान दे कर उत्तर प्रदेश यही साबित कर रहा है. शायद इसलिए आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल वाराणसी से नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने की सोच रहे हैं. 10 प्रतिशत के साथ कर्नाटक चौथे स्थान पर है. देश के कुल 620 जिलों से लोगों लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आप को चंदा दिया है.
यूं तो आप को मिले कुल चंदे में 72.6 प्रतिशत भारत से ही आया है. पर दुनिया के 102 देशों से भी आम आदमी पार्टी के खाते में कुछ न कुछ राशि आयी दिखायी दे रही है. आप की वेबसाइट के अनुसार दुनिया के 102 देशों से लोगों ने उसे चंदा दिया है. इनमें अमेरिका, इंग्लैंड, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर आदि देश शामिल हैं. विदेशों से चंदा देने के मामले में अमेरिका सबसे आगे है. कुल चंदे का 10.7 प्रतिशत अमेरिका से ही आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










