बेटी की आबरू पर हमला करनेवाला पिता गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करनेवाली एक घटना गिरीश पार्क इलाके में घटी. यहां अपनी ही बेटी की आबरू पर पिता ने हमला कर दिया. पिता को बेटी से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अलोक मान्ना है. घटना गिरीश पार्क इलाके के तारक प्रमाणिक रोड […]

विज्ञापन

कोलकाता : बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करनेवाली एक घटना गिरीश पार्क इलाके में घटी. यहां अपनी ही बेटी की आबरू पर पिता ने हमला कर दिया. पिता को बेटी से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अलोक मान्ना है.

घटना गिरीश पार्क इलाके के तारक प्रमाणिक रोड इलाके में शनिवार शाम को घटी. इसकी जानकारी के बाद पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ गिरीश पार्क थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

शिकायत में पुलिस को पीड़िता की मां ने बताया कि उसका पति शराब का आदी है. शनिवार शाम शराब के नशे में वह घर आया. उस समय किसी काम के लिए वह बेटी को घर में पति के भरोसे छोड़ कर बाहर गयी थी, तभी मौके का फायदा उठाते हुए उसके पति ने बेटी को अकेले पाकर उसकी आबरू पर हमला किया. वह बेटी के साथ दुष्कर्म करने ही वाला था, तभी वह उस कमरे में पहुंच गयी. उसे देख कर उसकी बेटी पिता के पास से भाग कर उसके पास पहुंची और सारी घटना बतायी. इसके बाद वह सीधे थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola