Viral Video : पुरुष को भी नहीं छोड़ रहे चेन स्नेचर, मोमोज खा रहे शख्स के गले से खींचकर फरार

Noida Chain Snatching
Viral Video : नोएडा के सेक्टर-12 में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है. इसका सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.
Viral Video : नोएडा के सेक्टर-12 में चेन स्नेचिंग की एक सनसनीखेज घटना हुई. इसका वीडियो सामने आया है. यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को अपराधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी. वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स दुकान में मोमोज खा रहा है. उसके पीछे दो शख्य हैं. एक बाइक पर ही बैठा है जबकि दूसरा धीरे से उसके नजदीक आ रहा है. इसके बाद दूसरा शख्स चेन छीनता है और बाइक पर बैठकर फरार हो जाता है. देखें वीडियो
नीचे वाली वीडियो नोएडा से है।
— Pradeepp Tiwarii || Tv Journalist | (@Pradeepp_Tiwari) March 22, 2025
अगर आप रात को रोड पर खड़े हैं तो सावधान हो जाइए। सफेद टी शर्ट वाला मोमोज का आनंद ले रहा है और पीछे चैन झपटमार चैन छीनकर स्टाक से गोली।
फिलहाल नोएडा पुलिस छानबीन में लग गई है।#नोएडा #Noida pic.twitter.com/vQLxHD1EDL
वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार
बताया जा रहा है कि पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और वारदात को अंजाम देकर तेजी से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की.
यह भी पढ़ें : Justice Yashwant Varma : जले हुए नोट! जस्टिस यशवंत वर्मा के घर के अंदर का वीडियो आया, सुप्रीम कोर्ट ने किया जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










