PM मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंची प्रियंका गांधी, सीएए और एनआरसी विरोधी प्रदर्शनकारियों से करेंगी मुलाकात

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2020 12:25 PM

विज्ञापन

वाराणसीः कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंची हैं. यहां वो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय(बीएचयू) के छात्रों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात करेंगी. प्रियंका गांधी आज वाराणसी पहुंची तो सबसे पहले राजघाट स्थित रविदास मंदिर में दर्शन और पूजा की. […]

विज्ञापन
वाराणसीः कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंची हैं. यहां वो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय(बीएचयू) के छात्रों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात करेंगी. प्रियंका गांधी आज वाराणसी पहुंची तो सबसे पहले राजघाट स्थित रविदास मंदिर में दर्शन और पूजा की.
इसके बाद नागरकिता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर यूपी में हुए विरोध प्रदर्शन में यूपी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों से प्रियंका गांधी मुलाकात करने पहुंची. इसके बाद वो बीएचयू पहुंची. जहां वो अभी छात्रों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात व संवाद कर रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola