वाराणसी : दलित छात्रा को स्कूल आने से रोका गया, कहा गया बिगड़ता है स्कूल का माहौल

Updated at : 03 Oct 2017 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
वाराणसी : दलित छात्रा को स्कूल आने से रोका गया, कहा गया बिगड़ता है स्कूल का माहौल

वाराणसी : आजादी के 70 साल बाद भी देश में जाति के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है. ताजा मामला वाराणसी का है, जहां एक मान्यता प्राप्त स्कूल से एक छात्रा का नाम इसलिए काट दिया गया, क्योंकि वह दलित है. प्राप्त जानकारी के अनुसार छठी कक्षा की उक्त छात्रा के साथ स्कूल में […]

विज्ञापन


वाराणसी :
आजादी के 70 साल बाद भी देश में जाति के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है. ताजा मामला वाराणसी का है, जहां एक मान्यता प्राप्त स्कूल से एक छात्रा का नाम इसलिए काट दिया गया, क्योंकि वह दलित है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार छठी कक्षा की उक्त छात्रा के साथ स्कूल में भेदभाव किया जाता था. मिड डे मिल के लिए उसे अलग भोजन लाने के लिए कहा जाता था. लेकिन फिर यह कहा जाने लगा कि उसके आने से स्कूल का माहौल खराब हो रहा है इसलिए उसका नाम काट दिया गया.

इलाहाबाद : बसपा नेता हत्याकांड में नया मोड़, पत्नी ने पति के दोस्त मुकुल सिंह पर करायी एफआइआर

हालांकि स्कूल के प्रधानाध्यापक ने आरोपों से इनकार किया है, लेकिन छात्रा के पिता ने मीडिया में बयान दिया है कि दो माह पूर्व उनकी बेटी से मिड डे मिल के लिए अलग बरतन लाने के लिए कहा गया था, कुछ दिनों पहले उसे स्कूल ना आने की हिदायत दी गयी. उन्होंने जब प्रिंसिपल से पूछा, तो बताया गया कि उनकी लड़की को किताब-कॉपी घर पर ही उपलब्ध करा दिया जायेगा, वह पर ही पढ़े, क्योंकि उसके आने से स्कूल का माहौल खराब होता है.

इस संबंध में चाइल्ड लाइन में शिकायत की गयी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola