वाराणसी में वंदे मातरम् पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बढ़ा विवाद, जूते-चप्पल दिखाकर दोनों पक्ष आमने-सामने

Updated:
विज्ञापन

बीजेपी कांग्रेस कार्यकर्ता आपने सामने

UP Politics: वाराणसी के मैदागिन में वंदेमातरम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ. मामला कांग्रेस कार्यालय के घेराव और जूतों-चप्पलों के प्रदर्शन तक पहुँच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

UP Politics: वाराणसी में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सोमवार को जमकर हंगामा हो गया. मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय के घेराव को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ने के लिए आगे बढ़ते नजर आए. इस दौरान जूते-चप्पल दिखाकर एक-दूसरे को ललकारने का वीडियो भी सामने आया है.

वंदे मातरम् विवाद को लेकर बीजेपी ने निकाला था जुलूस

बताया जा रहा है कि वंदे मातरम् से जुड़े मामले को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से जुलूस निकाला गया था. इसी दौरान बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर पहुंचे और कार्यालय का घेराव करने लगे. घेराव की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए.

कांग्रेस कार्यालय के बाहर बढ़ा तनाव

कांग्रेस कार्यालय के बाहर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने के बाद माहौल गरमा गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. आरोप-प्रत्यारोप के बीच कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ने के लिए आगे बढ़ते दिखाई दिए.

जूते-चप्पल दिखाकर एक-दूसरे को ललकारा

हंगामे के दौरान स्थिति काफी तनावपूर्ण नजर आई. बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे को जूते-चप्पल दिखाकर ललकारते दिखाई दिए. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश की. दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने से कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली थाने में दी तहरीर

घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है. कांग्रेस की ओर से कार्यालय के घेराव और हंगामे को लेकर शिकायत की गई है. मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है.

मैदागिन में हंगामे के बाद पुलिस की भूमिका अहम

यह पूरा घटनाक्रम वाराणसी के थाना कोतवाली क्षेत्र के मैदागिन में हुआ. वंदे मातरम् मामले को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय के घेराव और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने तक पहुंच गया. अब पुलिस तहरीर और मौके पर सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले की जांच करेगी.

यह भी पढ़ें: नवोदय विद्यालय के खाने में मिला मरा मेंढक, थाली छोड़कर भागे बच्चे, जानें पूरा मामला


विज्ञापन
लक्की कुमारी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola