UP Weather: 24 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड से कांपेगा उत्तर प्रदेश, कोल्ड वेव और घने कोहरे का रेड अलर्ट

यूपी में 24 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड, फोटो पीटीआई
UP Weather: मौसम विभाग के अनुसार 24 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने की संभावना है. घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.
UP Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया और चेतावनी दी गयी कि अगले दो दिनों तक प्रतिकूल मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है.
उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई जिलों में विजिबिलिटी में भारी गिरावट आई. आगरा एयरपोर्ट, प्रयागराज, कानपुर (एयरपोर्ट), बरेली, झांसी और कई अन्य स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रहा. जबकि विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह गयी. आईएमडी ने बताया कि कई जिलों में, विशेष रूप से पश्चिमी, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप बना हुआ है.
24 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड की स्थिति बने रहने की संभावना
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 दिसंबर तक कई जिलों में देर रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है जबकि कुछ इलाकों में 24 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रह सकती है.
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान
आईएमडी ने बताया कि लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, इटावा, मैनपुरी, अलीगढ़ और मथुरा सहित कई जिलों में घने कोहरे का अनुमान है.
मौसम विभाग ने लोगों से सावधान बरतने की दी सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को, विशेष रूप से सुबह के समय, सावधानी बरतने की सलाह दी है और अधिकारियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है.
ये भी पढ़ें: सावधान! बिहार के 15 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की कोल्ड डे की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










