यूपी के 14 बीघा सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, अब यहां संवरेगा संभल के बेरोजगारों का भविष्य

Updated:
विज्ञापन

संभाल मे सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा

UP News:संभल के वाजिदपुर सराय में 14 बीघा ग्राम समाज की जमीन को प्रशासन ने कब्जामुक्त कराया. खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर जमीन अपने कब्जे में लेने के बाद अब यहां फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल में सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है. संभल तहसील के वाजिदपुर सराय गांव में करीब 14 बीघा ग्राम समाज की जमीन को कब्जामुक्त कराया गया.कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा. जमीन पर खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर इसे प्रशासन के कब्जे में लिया गया. खास बात यह है कि अब इस जमीन का इस्तेमाल औद्योगिक गतिविधियों के लिए करने की तैयारी है. डीएम अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर यहां फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर विकसित करने की योजना पर काम शुरू हो गया है.

14 बीघा जमीन को लेकर था विवाद

मामला वाजिदपुर सराय गांव के गाटा संख्या 84 और 110 की करीब 14 बीघा जमीन का है. प्रशासन के मुताबिक, यह जमीन ग्राम समाज की थी. लेकिन राजस्व अभिलेखों में कुछ निजी लोगों के नाम दर्ज हो गए थे. जमीन पर कब्जे की बात भी सामने आई थी.मामला एसडीएम की अदालत तक पहुंचा. यहां राजस्व रिकॉर्ड खंगाले गए और पूरे मामले की सुनवाई हुई.

एसडीएम ने निजी नाम हटाने का दिया आदेश

मामले में एसडीएम विकास चंद्र ने 4 अगस्त को आदेश जारी किया. इसमें निजी भू-स्वामियों के नाम हटाकर जमीन को ग्राम समाज के नाम दर्ज करने का निर्देश दिया गया. आदेश के बाद कागजों में जमीन को ग्राम समाज के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी. इसके बाद प्रशासन ने मौके पर भी जमीन को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की.

पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची टीम

एसडीएम के आदेश के बाद तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने कार्रवाई के लिए टीम गठित की. नायब तहसीलदार अरविंद कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ वाजिदपुर सराय पहुंची.मौके पर जमीन की पैमाइश की गई. इसके बाद जिस हिस्से में फसल खड़ी थी, वहां ट्रैक्टर चलवाया गया. कार्रवाई के बाद करीब 14 बीघा जमीन को कब्जामुक्त करा लिया गया.

अब यहां तैयार होगा फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर

जमीन कब्जामुक्त होने के बाद प्रशासन ने इसे खाली छोड़ने के बजाय इसके इस्तेमाल की तैयारी शुरू कर दी है. डीएम अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर यहां फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर विकसित करने की तैयारी की जा रही है.इसके लिए मौके पर पैमाइश की गई है. जीएम डीआईसी ने भी जमीन का निरीक्षण किया है.फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर में अलग-अलग छोटे उद्योगों के लिए तैयार यूनिट या जगह उपलब्ध कराई जाती है. यानी एक ही परिसर में कई छोटे उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं.

नायब तहसीलदार ने क्या बताया?

नायब तहसीलदार अरविंद कुमार के मुताबिक, वाजिदपुर सराय में गाटा संख्या 84 और 110 की श्रेणी-5 की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराया और उसे अपने कब्जे में ले लिया.कार्रवाई के दौरान राजस्व कर्मचारी और पुलिस बल भी मौजूद रहा.

कब्जे वाली जमीन से औद्योगिक परिसर तक

संभल में सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई चल रही है. वाजिदपुर सराय की 14 बीघा जमीन भी इसी कार्रवाई का हिस्सा बनी.पहले राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज निजी नाम हटाए गए. इसके बाद मौके पर कब्जा हटाया गया. जमीन पर खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला और जमीन प्रशासन के कब्जे में आ गई. अब इसी जमीन पर फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर विकसित करने की तैयारी है. यानी जिस जमीन को लेकर विवाद और कब्जे का मामला सामने आया था, वहां अब छोटे उद्योगों को जगह देने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है.

Must Read : दिल्ली-मुंबई के बाद अब UP की बारी, हैदराबाद का सफर होगा आसान, अमृत भारत एक्सप्रेस को रेलवे की हरी झंडी


विज्ञापन
खुशी सिंह

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola