गोरखपुर में 1.40 करोड़ की ठगी की FIR के 8 दिन बाद अपार्टमेंट से गिरे पशु चिकित्सक, जानिए मौत के पीछे क्या है राज?
हादसे के बाद मौके पर जांच में जुटे अधिकारी (AI)
UP News: गोरखपुर में एक पशु चिकित्सक की अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई. उन्होंने हाल ही में 1.40 करोड़ रुपये की ठगी की FIR दर्ज कराई थी. पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ठगी के मामले और मौत का कोई संबंध तो नहीं.
UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 52 वर्षीय पशु चिकित्सक परमात्मा सिंह की आठवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई. घटना गुरुवार सुबह गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्र नगर कॉलोनी स्थित बसंत इंक्लेव की है. परिवार के लोग उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
8वीं मंजिल से गिरे डॉक्टर
परमात्मा सिंह अपनी पत्नी सावित्री सिंह, बेटे और बेटी के साथ बसंत इंक्लेव की आठवीं मंजिल पर रहते थे. उनकी पत्नी भी पशु चिकित्सक हैं. परमात्मा सिंह वर्तमान में महराजगंज जिले के एक ब्लॉक में तैनात थे. गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे वह अपार्टमेंट से नीचे गिर गए. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई.
1.40 करोड़ की ठगी का लगाया था आरोप
परमात्मा सिंह ने 5 अगस्त 2026 को गोरखपुर के एम्स थाने में 1.40 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी. उन्होंने एक महिला बैंककर्मी, उसके रेलवे अधिकारी पिता, शिक्षक पति और अन्य लोगों को आरोपी बनाया था. पुलिस के मुताबिक, मामले में महिला और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
ठगी के मामले को लेकर तनाव में थे डॉक्टर
बताया जा रहा है कि FIR दर्ज कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद परमात्मा सिंह इस मामले को लेकर तनाव में थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी के मामले और डॉक्टर की मौत के बीच कोई संबंध था या नहीं. हालांकि, अभी पुलिस ने मौत के कारण को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं दिया है.
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद गोरखनाथ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है. पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी.
Must Read: मथुरा में कौन होगा मुख्य हिंदू पक्षकार? शाही ईदगाह मामले में SC का संकेत, जानें पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By खुशबू कुमारी
खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










