Gen Alpha के प्रदर्शन का असर, हमीरपुर के चंदूपुर पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों में जगी सड़क निर्माण की उम्मीदे

Updated:
विज्ञापन

जर्जर सड़क का निरीक्षण करते अधिकारी

कच्ची सड़क की समस्या को लेकर स्कूली बच्चों ने तिरंगा लेकर प्रदर्शन किया. इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और गांव पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया. जल्द ही पक्की सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

UP News: हमीरपुर की ग्राम पंचायत चंदूपुर में सड़क की बदहाली को लेकर स्कूली बच्चों के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. अधिकारियों की टीम ने गांव पहुंचकर जर्जर सड़क का निरीक्षण किया और जल्द पक्की सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने की बात कही है.

प्रदर्शन के बाद गांव पहुंचा प्रशासन

मीडिया चैनल पर खबर प्रमुखता से प्रसारित होने के बाद अगले ही दिन प्रशासनिक अधिकारियों की टीम चंदूपुर पहुंची. एडीएम राकेश कुमार, सदर एसडीएम, खनिज अधिकारी और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया.

बच्चों ने तिरंगा लेकर किया था प्रदर्शन

चंदूपुर में आजादी के बाद से पक्की सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. बारिश के दौरान रास्ता कीचड़ से भर जाने के कारण आवागमन और भी मुश्किल हो जाता था. इसी समस्या को लेकर बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था.

जल्द शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया

मौके पर पहुंचे एक दर्जन से अधिक अधिकारियों ने सड़क की मौजूदा स्थिति का निरीक्षण किया और निर्माण से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली. एडीएम राकेश कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए ,कहा कि जर्जर सड़क की समस्या दूर करने के लिए जल्द से जल्द निर्माण प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी.

ग्रामीणों में जगी पक्की सड़क की उम्मीद

प्रशासनिक टीम के गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों और स्कूली बच्चों में अब पक्की सड़क बनने की उम्मीद जगी है. लंबे समय से सड़क की समस्या झेल रहे लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन की कार्रवाई के बाद जल्द ही उन्हें जर्जर और कीचड़ भरे रास्ते से राहत मिलेगी.

Also Read: लखनऊ में 9 करोड़ की दवाओं का फर्जी खेल, बिना सप्लाई करोड़ों की बिलिंग, 39 लाख Zoryl-M1 का हिसाब गायब


विज्ञापन
अंजली कश्यप

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola