UP News : बलिया जिले में मिला कंकाल, भीम आर्मी और बसपा कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
UP News : बलिया जिले में मिला कंकाल, भीम आर्मी और बसपा कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर किया हंगामा

Ballia Police/ File Photo

UP News : लापता युवक का कंकाल बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र से बरामद हुआ. इसके बाद भीम आर्मी और बसपा कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया.

विज्ञापन

UP News : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, यहां एक युवक का कंकाल बरामद होने के बाद भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में जमकर हंगामा किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि कंकाल उस युवक का है, जो महीने भर पहले लापता हो गया था.

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने रविवार को मामले को लेकर जानकारी दी कि शनिवार को खड़ी दरौली गांव में एक कंकाल, आधार कार्ड, चप्पल और कपड़े बरामद किए गए. उन्होंने कहा कि भाटी गांव के निवासियों ने दावा किया है कि कंकाल उनके गांव के नवीन कुमार का है, जो गत 30 जून से लापता था. युवक की उम्र 30 साल है. झा के अनुसार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

Read Also : Ayodhya Molestation Case : फूट-फूटकर रोने के बाद संजय निषाद ने कहा- आरोपी को फांसी…

इस बीच, भीम आर्मी और बसपा के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. सिकंदरपुर थाना पहुंचकर इन्होंने जमकर हंगामा किया. अधिकारियों से मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola