बिहार से यूपी आने-जाने वाली 12 से अधिक ट्रेने निरस्त, कई पैसेंजर और एक्सप्रेस की रूट और टाइमिंग भी बदली

Updated:
विज्ञापन
गोरखपुर रेल ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव (AI सांकेतिक तस्वीर)

गोरखपुर रेल ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव (AI सांकेतिक तस्वीर)

UP News: उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों के लिए अहम खबर है. गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक के चलते 16 से 21 जुलाई 2026 तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करने, मार्ग बदलने और समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों के लिए अहम खबर है. गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर पैच दोहरीकरण (डबलिंग) कार्य के चलते 16 से 21 जुलाई 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण पूर्वोत्तर रेलवे से होकर गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया है, कई के मार्ग बदले हैं, कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते तक ही चलाने का निर्णय लिया गया है, जबकि कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है.

कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी निरस्त

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार नकहा जंगल-नरकटियागंज, गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज, नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट, छपरा-गोरखपुर, गोरखपुर-छपरा सहित कई पैसेंजर ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर रद्द किया गया है. इसके अलावा 15105/15106 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस, 14111/14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस तथा 15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर निरस्त रहेंगी.

कई प्रमुख ट्रेनों का रूट बदला गया

ब्लॉक के दौरान अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस, ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस, रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस, आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस, खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा. मार्ग परिवर्तन के कारण इन ट्रेनों का कई स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव भी नहीं रहेगा.

कई ट्रेनों को बीच रास्ते तक ही चलाया जाएगा

रेलवे ने बनारस-गोरखपुर, गोमतीनगर-गोरखपुर, लोकमान्य तिलक-गोरखपुर, वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट, दादर-गोरखपुर सहित कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करने का फैसला लिया है. यानी ये ट्रेनें गोरखपुर तक नहीं जाएंगी और कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन की बजाय बीच के स्टेशन से ही रवाना होंगी.

कई ट्रेनों के समय में भी किया गया बदलाव

रेलवे ने बढ़नी-नरकटियागंज, थावे-नकहा जंगल, नकहा जंगल-गोंडा, गोरखपुर-थावे, लखनऊ-पाटलिपुत्र, आनंद विहार-रक्सौल, गोरखपुर-शालीमार, गोरखपुर-कोलकाता, बरौनी-बांद्रा, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, गोरखपुर-बठिंडा सहित कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में 30 मिनट से लेकर 480 मिनट तक का बदलाव किया है.

कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा

रेलवे ने छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस, बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस, आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस और दरभंगा-खातीपुरा एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों को विभिन्न मंडलों में निर्धारित समय तक नियंत्रित (रेगुलेट) कर चलाने का निर्णय लिया है.

यात्रा से पहले रेलवे की सूची जरूर देखें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. रूट परिवर्तन, रद्दीकरण, शॉर्ट टर्मिनेशन और समय परिवर्तन के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. ऐसे में रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES या रेलवे हेल्पलाइन से ट्रेन का ताजा अपडेट लेकर ही यात्रा करें.

Must Read- मोतीलाल नेहरू की अमेठी रियासत से जुड़ा रहस्य


विज्ञापन
Komal Agarwal

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन