'मैं IAS हूं' कहकर की शादी, फिर पति से मांगी 40 लाख, अब बदायूं से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी महिला को बदायूं से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

UP Crime News: बरेली में एक महिला ने खुद को IAS अधिकारी बताकर एक युवक से शादी कर ली. शादी के बाद उसने पति से 40 लाख रुपये की मांग की. सच सामने आने पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

UP Crime News: बरेली के फरीदपुर में एक महिला द्वारा खुद को आईएएस अधिकारी बताकर युवक से शादी करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि महिला ने फेसबुक पर फर्जी पहचान बनाकर पहले युवक से दोस्ती की, फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में शादी कर ली. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को बदायूं से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

शादी के बाद बदल गया महिला का व्यवहार

पीड़ित युवक के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद महिला का व्यवहार पूरी तरह बदल गया. उसने पति और उसके परिवार पर लगातार पैसों का दबाव बनाना शुरू कर दिया. आरोप है कि महिला ने 40 लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं मिलने पर पूरे परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने और बर्बाद करने की धमकी दी.

हत्या की कोशिश का भी आरोप

युवक ने पुलिस को दी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि महिला ने उसकी हत्या करने की कोशिश की. लगातार मिल रही धमकियों और कथित प्रताड़ना से परेशान होकर उसने पूरे मामले की शिकायत फरीदपुर पुलिस से की.

जांच में मिले साक्ष्य, बदायूं से हुई गिरफ्तारी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के सतौती गांव निवासी आरोपी महिला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

पुलिस ने क्या कहा?

फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की गई है. मामले की विवेचना अभी जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Must Read-यूपी-बिहार ट्रेनें प्रभावित, 16-21 जुलाई तक रद्दीकरण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola