ePaper

शहरों के बाद अब कॉलेजों के नाम में बदलाव, 5 इंजीनियरिंग संस्थानों को नई पहचान

Updated at : 28 Jun 2025 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
yogi adityanath

मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने मैनपुरी, गोण्डा, बस्ती, मिर्जापुर और प्रतापगढ़ के 5 इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदल दिए हैं. ये नाम ऐतिहासिक और प्रेरणादायक व्यक्तियों के सम्मान में रखे गए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह फैसला लिया गया.

विज्ञापन

UP News: यूपी में शनिवार को राज्य के 5 इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदल दिया है. इनमें मैनपुरी, गोण्डा, बस्ती, मिर्जापुर और प्रतापगढ़ जिले के कॉलेजों के नाम हैं. इन सभी कॉलेजों का नाम ऐतिहासिक और प्रेरणादायक व्यक्तियों के नाम पर रखे गए हैं. कॉलेजों के नाम सीएम योगी के निर्देश के बाद बदले गए हैं.

अंबेडकर के साथ सरदार पटेल पर रखा गया नाम

सरकार ने प्रतापगढ़ स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम बदलकर भारत रत्न भीमराव आंबेडकर, मिर्जापुर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम सम्राट अशोक, बस्ती राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल, गोण्डा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम मां पाटेश्वरी और मैनपुरी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम बदलकर लोकमाता देवी अहिल्याभाई होलकर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कर दिया गया है.

‘सिर्फ डिग्री नहीं… महापुरुषकों के जीवन से मिलेगी प्रेरणा’

यूपी सरकार के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री आशीष पटेल ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से और सीएम योगी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार के तकनीकी संस्थान अब तकनीक के साथ युवाओं के लिए प्रेरणा के केंद्र भी बनेंगे. इन संस्थानों के नए नाम छात्रों को सिर्फ डिग्री ही नहीं, महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा प्राप्त कर नई दिशा भी देंगे. उन्होंने नाम परिवर्तन के लिए किए गए अनुरोध को स्वीकार करने के लिए सीएम योगी को आभार जताया है.

शहर के बाद कॉलेजों के बदले नाम

गौरतलब है कि यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से प्रदेश के कई जिलों के नामों बदलाव किया गया है. अब प्रदेश में राज्य सरकार के अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम भी बदलने का फैसला लिया गया है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola