UP Board Exam Postponed : 24 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं स्थगित, जानें वजह

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Feb 2025 6:49 AM

विज्ञापन

UP Board 2025

UP Board Exam Postponed : यूपी के प्रयागराज में छात्रों के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 मार्च को होंगी.

विज्ञापन

UP Board Exam Postponed : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का असर परीक्षा पर पड़ा है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यूपी बोर्ड ने प्रयागराज में 24 फरवरी को होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. यूपी सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव अशोक कुमार द्वारा इसकी जानकारी दी गई. जारी विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षाएं अब 9 मार्च को होंगी.

क्लास 10 के छात्रों के लिए, हिंदी की परीक्षा पहली पाली में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे के बीच निर्धारित की गई थी, जबकि स्वास्थ्य सेवा की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे के बीच होनी थी. इसी तरह, इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए, सैन्य विज्ञान की परीक्षा पहली पाली में और हिंदी की परीक्षा दूसरी पाली में निर्धारित की गई थी.

अब, प्रयागराज में छात्रों के लिए परीक्षाएं 24 फरवरी के लिए बताए गए समय के अनुसार 9 मार्च को आयोजित की जाएंगी. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की जानी हैं. प्रयागराज में, हाईस्कूल में 92,961 और इंटरमीडिएट में 1,09,388 सहित 2,02,349 छात्र 335 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे.

प्रयागराज में भीषण जाम

महाकुंभ में आखिरी वीकेंड पर प्रयागराज में भीषण जाम लगता नजर आ रहा है. लोग 2 घंटे में 500 मीटर की दूरी ही तय करने में सक्षम नहीं हो पा रहे. प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियां संगम से 10 किमी पहले रोक दी जा रही थीं.हालात को देखते हुए प्रयागराज में 24 फरवरी के 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम टालने का फैसला लिया गया. इस दिन की परीक्षा अब 9 मार्च को ली जाएगी.

क्या महाशिवरात्री के दिन भी टूटेगा रिकॉर्ड?

पौष पूर्णिमा पर 13 जनवरी को 1 करोड़ 70 लाख लोग संगम में स्नान करने पहुंचे थे. 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर 3 करोड़ 50 लाख लोग आए, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर 7 करोड़ 64 लाख लोगों ने स्नान किया. 3 फरवरी को बसंत पंचमी पर 2 करोड़ 57 लाख लोगों ने डुबकी लगाई. 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर 2 करोड़ लोगों ने पवित्र स्नान किया. यही वजह है कि महाशिवरात्री स्नान को लेकर प्रशासन अलर्ट है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola