ePaper

नोएडा में भाजपा नेता के परिजन ने चौराहे पर शव रख कर किया प्रदर्शन, वाहनों की लगी चार किमी लंबी कतार

Updated at : 17 Nov 2017 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
नोएडा में भाजपा नेता के परिजन ने चौराहे पर शव रख कर किया प्रदर्शन, वाहनों की लगी चार किमी लंबी कतार

नोएडा : भाजपा नेता शिव कुमार यादव और उनके दो निजी अंगरक्षकों की गुरुवारक को हुई हत्या के बाद नेता के परिजन ने शुक्रवार सुबह उनके शव के साथ नोएडा के सेक्टर-71 चौराहे पर प्रदर्शन किया. इस कारण सड़क पर यातायात बाधित हो गया. इस प्रदर्शन के कारण नोएडा में चार किलोमीटर लंबा जाम लग […]

विज्ञापन

नोएडा : भाजपा नेता शिव कुमार यादव और उनके दो निजी अंगरक्षकों की गुरुवारक को हुई हत्या के बाद नेता के परिजन ने शुक्रवार सुबह उनके शव के साथ नोएडा के सेक्टर-71 चौराहे पर प्रदर्शन किया. इस कारण सड़क पर यातायात बाधित हो गया. इस प्रदर्शन के कारण नोएडा में चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया. प्रदर्शन में आसपास के दर्जनभर गांवों के हजारों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. इसमें भाजपा के कई नेता भी शामिल थे.

पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के समझाने-बुझाने के बाद परिजन ने प्रदर्शन समाप्त किया. भाजपा नेता के परिजन की मांग है कि इस घटना की जांच सीबीआई से करायी जाये. शिवकुमार यादव के भाई शिवराम यादव ने कहा कि उनके भाई की हत्या एक षड्यंत्र के तहत की गयी है. स्थिति को देखते हुए गांव बहलोलपुर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता शिव कुमार यादव गुरुवार को दोपहर में गांव हैबतपुर स्थित अपने स्कूल से कार में सवार होकर घर जा रहे थे. उनके साथ उनके दो अंगरक्षक बली नाथ और रईस पाल भी थे. वह जैसे ही तिगरी गांव के पास पहुंचे, दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आये चार बदमाशों ने उनकी कार पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा कर पलट गयी. कार की चपेट में आकर 14 वर्षीय अंजलि नामक छात्रा की भी मौत हो गयी. बदमाशों द्वारा चलायी गयी गोली भाजपा नेता शिवकुमार और उनके दोनो अंगरक्षकों को लगी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर शिवकुमार और बल्लीनाथ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि रईस पाल की देर रात को मौत हो गयी. भाजपा नेता के परिजन ने थाना बिसरख में मामला दर्ज कराया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें बनायी गयी हैं. एसएसपी के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह हत्या सुपारी देकर करायी गयी है. भाजपा नेता के पिता और चाचा की 25 वर्ष पूर्व हत्या हो चुकी है. गांव हैबतपुर में हुई एक हत्या के मामले में शिव कुमार जेल गये थे. पुलिस इस मामले में प्रॉपर्टी विवाद और पुरानी रंजिश को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. भाजपा नेता की हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola