ePaper

ऑनर किलिंग : बहन के प्रेम-प्रसंग से परेशान भाई ने चोटी कांड की आड़ में कर दी हत्या

Updated at : 15 Sep 2017 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
ऑनर किलिंग : बहन के प्रेम-प्रसंग से परेशान भाई ने चोटी कांड की आड़ में कर दी हत्या

नोएडा : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के कारण एक व्यक्ति ने अपनी बहन की कथित तौर पर हत्या कर दी और अफवाह फैला दी कि चोटी कटने की वजह से वह बेहोश हो गयी थी और उसकी मौत हो गयी. थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक परशुराम ने बताया कि बरौला गांव में सलमान नामक […]

विज्ञापन

नोएडा : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के कारण एक व्यक्ति ने अपनी बहन की कथित तौर पर हत्या कर दी और अफवाह फैला दी कि चोटी कटने की वजह से वह बेहोश हो गयी थी और उसकी मौत हो गयी. थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक परशुराम ने बताया कि बरौला गांव में सलमान नामक व्यक्ति अपनी बहन के साथ किराये के मकान में रहता था. 18 अगस्त को सलमान ने तकिये से मुंह दबा कर अपनी बहन की हत्या कर दी. वह उसके शव को अपने पैतृक जनपद अमरोहा लेकर गया. वहां पर उसने कहा कि उसकी बहन की चोटी कट जाने से वह बेहोश हो गयी और उसकी मौत हो गयी.

सलमान की कहानी पर कुछ लोगों को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तथा सलमान को गिरफ्तार कर लिया. अमरोहा पुलिस ने मामले की सूचना नोएडा पुलिस को दी, जिसने आरोपित को अमरोहा से ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया. पुलिस शुक्रवार को उसे लेकर नोएडा आयी. थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गये आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन किसी युवक से प्रेम करती थी. मना करने के बाद भी वह युवक से संबंध नहीं तोड़ रही थी, जिसकी वजह से उसने अपनी बहन की तकिये से मुंह दबा कर हत्या कर दी तथा इस मामले को चोटी कटने की घटना से जोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola