लिव-इन में रहनेवाली युवती ने की आत्महत्या, शादीशुदा प्रेमी हिरासत में
Updated at : 12 Sep 2017 6:28 PM (IST)
विज्ञापन

नोएडा : नोएडा थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-27 में लिव-इन रिलेशनशिप में रहनेवाली युवती ने बीती रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार वह एक स्पा में काम करती थी. थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि सेक्टर-27 में अनीता राय नामक युवती अपने प्रेमी विकास सुनार के […]
विज्ञापन
नोएडा : नोएडा थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-27 में लिव-इन रिलेशनशिप में रहनेवाली युवती ने बीती रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार वह एक स्पा में काम करती थी. थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि सेक्टर-27 में अनीता राय नामक युवती अपने प्रेमी विकास सुनार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी.
अनीता व विकास में कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. उन्होंने बताया कि विकास शादीशुदा है और वह अपनी पत्नी के पास अपने पैतृक गांव दार्जिलिंग चला गया था. अनीता ने उसे मोबाइल पर मैसेज देकर बुलाया. सोमवार की शाम को विकास दार्जिलिंग से नोएडा आ गया. थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात अनीता ने अपने घर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है. पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




