नोएडा में पति बना हैवान! पत्नी को पीटा, फिर पालतू कुत्ते से कटवाया

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (AI)

UP Crime: नोएडा में घरेलू हिंसा का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति, सास और ननद पर केस दर्ज किया गया है. पति ने पत्नी को पीटने के बाद पालतू कुत्ते से कटवाया.

विज्ञापन

UP Crime: नोएडा के सदरपुर से घरेलू हिंसा का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि सास और ननद से विवाद के बाद पति ने पत्नी के साथ मारपीट की. इसके बाद पति ने उसके ऊपर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया. कुत्ते के हमले में महिला कई जगह घायल हो गयी. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक सदरपुर निवासी गुंजन शर्मा ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी 17 नवंबर 2024 को राहुल शर्मा से हुई थी. पीड़िता का आरोप है कि शादी में मायके वालों ने अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल में दहेज को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था.

सास-ननद से बहस के बाद बिगड़ी बात

पीड़िता के मुताबिक 8 अगस्त को उसकी सास अनीता शर्मा और ननद मोनिका शर्मा से बहस हो गयी. आरोप है कि इसके बाद दोनों ने पति राहुल को फोन कर बुलाया. घर पहुंचने के बाद पति, सास और ननद ने उसके साथ मारपीट की.

मारपीट के बाद पत्नी पर छोड़ दिया कुत्ता

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद पति ने अपना पालतू कुत्ता उस पर छोड़ दिया. कुत्ते ने महिला को कई जगह काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. किसी तरह उसने पुलिस को घटना की सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को वहां से बाहर निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पति, सास और ननद के खिलाफ केस

महिला की शिकायत के आधार पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पति राहुल शर्मा, सास अनीता शर्मा और ननद मोनिका शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

घटना के बाद घरेलू विवाद और दहेज प्रताड़ना के आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में शिवकुमार तिवारी की तलवार से काटकर हत्या! पूरी घटना का VIDEO वायरल, इलाके में तनाव


विज्ञापन
तिलक कुमार

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola