Mahakumbh Traffic Jam : गलत खबर वायरल करने वालों पर चलेगा सीएम योगी का डंडा

Updated:
विज्ञापन
CM Yogi in Kumbh Mela

अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम योगी

Mahakumbh Traffic Jam : हर दिशा से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं. इसके कारण जाम की स्थिति हो गई है. इस बीच मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों के साथ देर रात बैठक की. उन्होंने महाकुंभ मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

विज्ञापन

Mahakumbh Traffic Jam : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई. इसमें टैफिक जाम से निजात दिलाने के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष बैठक में सीएम योगी ने कहा कि फेक खबर फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए. भ्रामक सूचना/गलत जानकारी को वायरल करने वाले अराजक तत्वों की पहचान करें. उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए और आम लोगों को तत्काल सही सूचना सही वक्त पर दी जाए.

सड़कों पर वाहन की कतार न लगे : सीएम योगी

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों पर वाहन की कतार न लगे. कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए. कहीं भी सड़क पर वाहन खड़ा नहीं होने दें. वाहनों का मूवमेंट लगातार बना रहना चाहिए.

अब तक 44 करोड़ 75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज महाकुंभ में पूरी दुनिया से लोग पहुंच रहे हैं. अब तक 44 करोड़ 75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया. यह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा समागम साबित हो रहा है. इस अभूतपूर्व स्थिति के बीच प्रयागराज के लोगों ने संयम दिखाया है. वे व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग कर रहे हैं.

रविदास जयंती पर प्रशासन अलर्ट

12 फरवरी को संत रविदास जयंती है. वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर सहित प्रदेश में अनेक जनपदों में कई आयोजन किए जाएंगे. वाराणसी कमिश्नरेट सहित सभी संबंधित जनपद को सतर्क और सावधान रहने को कहा गया है. सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि सभी आयोजन सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न करवाया जाए.

वाराणसी और अयोध्या में भी भारी भीड़

महाकुंभ आने वाले लाखों श्रद्धालु वाराणसी और अयोध्या में भी दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं. चित्रकूट और मीरजापुर में भी बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं. अगले दो दिनों में और अधिक लोगों के आने की संभावना है. इस वजह से तीनों प्रमुख नगरों में विशेष सतर्कता बढ़ाने का निर्देश सीएम योगी ने दिया. उन्होंने कहा कि होल्डिंग एरिया बनाकर लोगों को रोकें. परिस्थितियों के अनुसार आगे बढ़ने दें. बैरिकेडिंग का उपयोग करें. ट्रैफिक का बेहतर प्रबंधन हो. पार्किंग की उचित व्यवस्था हो. लगातार मॉनीटरिंग करते रहें.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola