ePaper

मुरादाबाद निकाय चुनाव: पीतल नगरी मुरादाबाद में किसकी लगेगी हैट्रिक या फिर टूटेगा वर्चस्व, जानें क्या है हाल

Updated at : 04 May 2023 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
मुरादाबाद निकाय चुनाव: पीतल नगरी मुरादाबाद में किसकी लगेगी हैट्रिक या फिर टूटेगा वर्चस्व, जानें क्या है हाल

मुरादाबाद निकाय चुनाव 2023: मुरादाबाद पीतल के काम के लिए प्रसिद्ध है. माना जाता है कि 1600 में इसे शाहजहां के बेटे मुराद ने स्थापित किया था, इसलिये इसका नाम मुरादाबाद पड़ा. मुरादाबाद में जीत का गणित मुस्लिम व दलितों के हाथ में है. यही कारण है कि वहां महापौर के 12 प्रत्याशियों में से नौ मुस्लिम हैं.

विज्ञापन

मुरादाबाद: पीतल नगरी मुरादाबाद के लोग 04 मई को अपना मेयर चुनने के लिये मतदान कर रहे हैं. इस सीट पर बीजेपी हैट्रिक लगाने की कोशिश है. वहीं सपा, बसपा, कांग्रेस, एआईएमआईएम बीजेपी की मंशा को ध्वस्त करने का प्रयास कर रहे हैं. मुरादाबाद में जीत का गणित मुस्लिम व दलितों के हाथ में है. यही कारण है कि वहां महापौर के 12 प्रत्याशियों में से नौ मुस्लिम हैं. समाजवादी पार्टी, एआईएमआईएम और कांग्रेस ने मुरादाबाद से महापौर प्रत्याशी मुस्लिम दिया है. जबकि बीजेपी और कांग्रेस ने हिंदू प्रत्याशी दिया है.

2012 में वीना अग्रवाल ने हासिल की थी जीत

मुरादाबाद में 2012 में समाजवादी पार्टी और 2017 के चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस ने टक्कर दी थी. 2012 में बीजेपी प्रत्याशी वीना अग्रवाल ने सपा समर्थित उम्मीदवार पूर्व मेयर हुमायूं कदीर को 70111 वोट से हराया था. बीजेपी प्रत्याशी वीना को 99182 वोट मिले थे. हुमायूं को 29071 वोट मिले थे. कांग्रेस इस चुनाव में तीसरे नंबर पर थी. उनके प्रत्याशी को 25990 वोट मिले थे. वीना अग्रवाल के निधन के बाद वहां उपचुनाव हुए थे और विनोद अग्रवाल मेयर बने थे.

बीजेपी को कांग्रेस, सपा की चुनौती

2017 में विनोद अग्रवाल 94677 वोट पाकर मेयर बने थे. दूसरे नंबर पर कांग्रेस के रिजवान कुरैशी को 73042 वोट मिले थे. सपा उम्मीदवार पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी को 47740 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे. हालांकि सपा मुरादाबाद में दो बार मेयर की सीट पर कब्जा जमा चुकी है. वर्तमान में मुरादाबाद में सपा के पांच विधायक और एक सांसद है. इसलिये उसे अपनी जीत पक्की लग रही है. वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का गृह जनपद होने के कारण बीजेपी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है.

नगर निगम, दो नगर पालिकाओं और आठ नगर पंचायत के लिये वोटिंग

  • मतदाता-947670

  • नगर निगम- 673998

  • नगर पालिका बिलारी 28668

  • नगर पालिका ठाकुरद्वारा 39123

  • नगर पंचायत उमरीकला 14607

  • नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर 25651

  • नगर पंचायत कुंदरकी 27932

  • नगर पंचायत कांठ – 26969

  • नगर पंचायत ढकिया- 17593

  • नगर पंचायत पाकबड़ा – 35793

  • नगर पंचायत अगवानपुर -23797

  • नगर पंचायत महमूदपुर माफी – 21327

ये हैं प्रत्याशी

  • बीजेपी -विनोद अग्रवाल

  • बसपा -मो. यामीन

  • कांग्रेस – रिजवान कुरैशी

  • आप- चंदन भट्ट

  • सपा- सैयद रईसउद्दीन नईमी

  • एआईएमआईएम- मुस्तुजाब अहमद

मुरादाबाद नगर निगम पर एक नजर

  • नगर निगम- 673998

  • पुरुष – 357756

  • महिला- 316087

  • मतदान केंद्र- 139

  • बूथ – 578

  • 42 केंद्र और 156 बूथ संवेदनशील

  • 10 केंद्र और 48 बूथ अति संवेदनशील प्लस

  • 12 मेयर प्रत्याशी

  • 70 वार्ड

  • 451 पार्षद प्रत्याशी

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola