ePaper

UP Politics : कृषि कानून को लेकर अखिलेश का BJP पर वार, बोले- सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान

Updated at : 16 Dec 2020 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
UP Politics : कृषि कानून को लेकर अखिलेश का BJP पर वार, बोले- सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान

UP Politics News Update उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेख यादव (Akhilesh Yadav) ने कृषि कानून को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP ) पर जोरदार हमला बोला है. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेख यादव ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा सरकार ने सपा के कार्यकर्ताओं को ही जेल नहीं भेजा है, बल्कि किसानों की ही गिरफ्तारी की है. क्योंकि, सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं.

भारतीय जनता पार्टी पर हमला जारी रखते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि समाजवादी पार्टी के इस संघर्ष में किसान, मजदूर, महिला, युवा, छोटे व्यापारी, दुकानदार, कारोबारी साथ हैं. क्योंकि कृषि कानून का असर सब पर पड़ रहा है.

गौर हो कि नये कृषि कानूनों (Farmers Bill) के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए विपक्षी दल लगातार भाजपा और मोदी सरकार (PM Modi Government) पर हमलावर है. इसी कड़ी में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बुधवार को ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है.

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता किसानों के आंदोलन (Farmers Protest)के समर्थन में पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रहे है. खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी इस मुद्दे पर सड़क पर उतरकर गिरफ्तारी दे चुके हैं.

Also Read: Maharashtra Politics : जानिए केंद्रीय मंत्री के दामाद को क्यों गुजारनी पड़ी लॉकअप में रात Also Read: भारत में कोरोना के खिलाफ जंग में महाराष्ट्र, केरल समेत इन पांच राज्यों ने बढ़ायी टेंशन, जानिए अब तक के ताजा अपडेट्स

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola