UP Chunav 2022: सपा सुप्रीमो अखिलेश को गाजीपुर से विजय रथयात्रा निकालने की नहीं इजाजत, प्रशासन ने बताया कारण

यूपी के गाजीपुर में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की होने वाली विजय रथयात्रा पर प्रशासन ने रोक लगी दी है, क्योंकि...
Lucknow News: यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सपा सूप्रीमो अखिलेश यादव ने चुनावी तैयारी तेज कर दी हैं. इस बीच गाजीपुर जिला प्रशासन ने अखिलेश की मंगलवार, 16 नवंबर को होने वाली रथ यात्रा और सभा पर रोक लगा दी है.
गाजीपुर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का हवाला देते हुए अखिलेश की विजय रथ यात्रा को अनुमति न देकर उसे रद्द कर दिया है. प्रशासन के मुताबिक, सपा सूप्रीमो 16 नवंबर के बाद किसी भी दिन अपनी विजय रख यात्रा निकाल सकते हैं.
बता दें कि अखिलेश यादव 16 नवंबर को गाजीपुर में विजय रख यात्रा निकालने के बाद आजमगढ़ पहुंचेंगे. दरअसल, राजनीतिक जानकारों की मानें तो अखिलेश की यात्रा का पीएम के कार्यक्रम के दिन होने इत्तफाक नहीं बल्कि सपा का पूर्व निर्धारित प्लान हो सकता है, ताकि अखिलेश हर मौके पर बीजेपी को जवाब दे सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




