Live Updates

UP Breaking News: CAA लागू होने के बाद यूपी में अलर्ट, डीजीपी ने कहा अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

Rakesh Rathore Arrested

UP Breaking News Live Updates: यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

CAA लागू होने के बाद यूपी में अलर्ट, डीजीपी ने कहा अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई

DGP प्रशांत कुमार ने CAA लागू होने के बाद UP में अलर्ट जारी किया है. उन्होंने सभी ज़िलों में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं. डीजीपी ने कहा कि CAA से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी. अफ़वाहों पर ध्यान न दें. अफवाह फैलाने वालों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी. उधर यूपी के कई जिलों में विशेष समुदाय वाले इलाकों पुलिस ने मार्च किया है. जिससे कानून व्यवस्था की स्थति बनी रहे.

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर हटाए गए, सीएम योगी ने लिया एक्शन

CM योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी CP मुथा अशोक जैन को हटा दिया है. उनकी जगह मोहित अग्रवाल को पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. मुथा अशोक जैन को एडीजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बनाया गया है. नीलाब्जा चौधरी को आईजी एटीएस बनाया गया है.

Image

गाजीपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आई मिनी बस, 6 की मौत

गाजीपुर के मरदह क्षेत्र के में एक मिनी बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई. इससे बस में आग लग गई. इससे बस में बैठे 6 लोग जिंदा जल गए. बताया जा रहा है कि मऊ से बस बारात लेकर मरदह जा रही थी. बस में 38 लोग सवार थे. मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है.

Image

पीएम मोदी ने 5500 करोड़ की लागत से बने किसान पथ का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुग्राम से ₹5,500 करोड़ की लागत से बने 104 किमी लंबे 8 लेन के लखनऊ आउटर रिंग रोड (किसान पथ) का गुरुग्राम से वर्चुअल उद्धाटन किया. आउटर रिंग रोड यानी किसान पथ के लोकार्पण से इसका लाभ बाराबंकी, गोरखपुर, अयोध्या, सीतापुर, गोंडा, हरदोई, कानपुर, वाराणसी, रायबरेली, सुल्तानपुर समेत अन्य जिलों के लोग उठा सकेंगे। इस रिंग रोड के बन जाने से इन शहरों में जाने के लिए लखनऊ में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी। वे बिना शहर में प्रवेश किए सीधे गंतव्य को जा सकेंगे। इससे लखनऊ वालों को भी जाम से छुटकारा मिल जाएगा।

Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola