Live Updates

UP Breaking News: पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी कांग्रेस में शामिल

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

Rakesh Rathore Arrested

UP Breaking News Live Updates: यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी कांग्रेस में शामिल

पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उनके महाराजगंज से चुनाव लड़ने की चर्चा है. अमन मणि त्रिपाठी बाहुबली विधायक अमर मणि त्रिपाठी के पुत्र हैं. अमर मणि त्रिपाठी के जेल से बाहर आने के बाद अमन मणि पहला चुनाव लड़ेंगे.

यूपी बीजेपी की एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

यूपी बीजेपी ने एमएलसी चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने 10 में से 7 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं. इनमें विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनिवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह का नाम है. तीन सीटें बीजेपी ने सहयोगी साथियों को दी है. इसमें रालोद, सुभासपा को एक-एक सीट दी गई है.

Image

यूपी बीजेपी की एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

यूपी बीजेपी ने एमएलसी चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने 10 में से 7 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं. इनमें विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनिवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह का नाम है. तीन सीटें बीजेपी ने सहयोगी साथियों को दी है. इसमें रालोद, सुभासपा को एक-एक सीट दी गई है.

Image

यूपी की महिलाओं को होली पर फ्री मिलेगा गैस सिलेंडर

यूपी सरकार होली पर महिलाओं को एक-एक गैस सिलेंडर फ्री देगी. लगभग 1.75 करोड़ लोगों को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है. सरकार ने त्योहारों पर फ्री गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी.

अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को Z सिक्योरिटी, अभी तक Y श्रेणी की थी सुरक्षा

गृह मंत्रालय ने अपना दल एस की अध्यक्ष और एनडीए की सहयोगी अनुप्रिया पटेल को z श्रेणी की सिक्योरटी देने की घोषणा की है. अनुप्रिया को अभी तक Y श्रेणी की सिक्योरिटी थी. लोकसभा चुनाव से पहले इसे बड़ा फैसला माना जा रहा है. अपना दल एस लंबे समय से बीजेपी की सहयोगी पार्टी है. विधान सभा और लोकसभा चुनाव दोनों पार्टियां मिलकर लड़ती हैं. इस लोकसभा चुनाव में भी अपना दल एस को एक लोकसभा सीट मिली है. हालांकि अनुप्रिया पटेल इससे नाखुश थीं. वो एक सीट और मांग रही थी. अब उन्हें जेड सिक्योरिटी दी गई है.

बीएसपी अकेले लड़ेगी चुनाव, मायावती ने गठबंधन और तीसरा मोर्चा को बताया अफवाह

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा है कि उनकी पार्टी लोकसभा का आम चुनाव अकेले अपने बूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है. ऐसे में चुनावती गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फेक व गलत है. उन्होंने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है. मायावती ने लिखा है कि यूपी में बीएसपी काफी मजबूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बेचैन हैं. इसलिए आए दिन किस्म किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराज करने का प्रयास करते रहते हैं. लेकिन बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़‍ने का फैसला अटल है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola