लखनऊ-गोरखपुर रूट पर लागू होगी नई व्यवस्था, अब एक किमी के दायरे में आगे-पीछे चल सकेंगी ट्रेनें
गोरखपुर से लखनऊ के बीच हर दो ब्लॉक के बीच एक हट बनाया जाएगा. इसमें सिग्नल से जुड़े संयंत्र रखे जाएंगे, ताकि फॉल्ट आने पर तत्काल सही किया जा सके. सिग्नल पहले लाल, फिर डबल पीला और पीला होने के बाद हरा होगा.
लखनऊ. रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने जा रही है. अब ट्रेनें रेल ट्रैफिक लाइट का इंतजार नहीं करेंगी. रेलवे के इस नई व्यवस्था लागू होने से आप एक किलोमीटर के दायरे में दो ट्रेनों को एक ही दिशा में और वापस जाते हुए देख सकेंगे. लखनऊ से गोरखपुर रूट पर अब एक किलोमीटर के दायरे में ट्रेनें आगे-पीछे चल सकेंगी. यह संभव होगा ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम से, जिसे लगाने का काम शुरू हो गया है.
एक साल में पूरा रूट ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम से लैस हो जाएगा. अब तक ट्रेनों के बीच की दूरी कम से कम से आठ किलोमीटर होती है. आगे चल रही ट्रेन के स्टेशन पहुंचने के बाद पीछे वाली ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दिया जाता है. नई व्यवस्था लागू होने से ट्रेनों की टाइमिंग में भी सुधार होगा. ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम में दो स्टेशनों के बीच (ब्लॉक सेक्शन) प्रत्येक एक किलोमीटर की दूरी पर सिग्नल लगाए जाएंगे. जैसे-जैसे सिग्नल हरे होते जाएंगे पीछे चल रही ट्रेन आगे बढ़ती जाएगी. इसके लिए केबल बिछाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
Also Read: गोरखपुर की गोला तहसील के 30 गांवों में बरसात नहीं बनेगी आने-जाने में बाधक, बनने जा रहा आछीडीह–सरिया बांध
गोरखपुर से लखनऊ के बीच हर दो ब्लॉक के बीच एक हट बनाया जाएगा. इसमें सिग्नल से जुड़े संयंत्र रखे जाएंगे, ताकि फॉल्ट आने पर तत्काल सही किया जा सके. सिग्नल पहले लाल, फिर डबल पीला और पीला होने के बाद हरा होगा. इसके अनुसार लोको पाइलेट एक किमी की दूरी रखते हुए ट्रेन चला सकेंगे. पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम डोमिनगढ़ और टिनीच के बीच शुरू हो चुका है. रूट सर्वे और मार्किंग ऑफ ब्लॉक का काम दो ब्लॉक खंड में पूरा हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










