ePaper

राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के बाद काशी और मथुरा में बनेगा मंदिर : स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती

Updated at : 19 Dec 2020 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के बाद काशी और मथुरा में बनेगा मंदिर : स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती

Temple will be built in Kashi and Mathura after construction of temple at Ram Janmabhoomi: Swami Vasudevanand Saraswati : लखनऊ : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने शनिवार को कहा कि पहले हम राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण करेंगे. राम मंदिर बनने के बाद काशी और मथुरा के मंदिर को कोई रोक नहीं सकता, वह तो बनेगा ही बनेगा.

विज्ञापन

लखनऊ : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने शनिवार को कहा कि पहले हम राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण करेंगे. राम मंदिर बनने के बाद काशी और मथुरा के मंदिर को कोई रोक नहीं सकता, वह तो बनेगा ही बनेगा.

मालूम हो कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर हिंदू जनमानस की सहभागिता के लिए धन संग्रह अभियान शुरू करने से पहले विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यालय केसर भवन में काशी प्रांत का पहला संत सम्मेलन आयोजित किया गया. यह सम्मेलन राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया.

बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ‘समर्पण अभियान’ शुरू करने का निर्णय लिया. यह ‘समर्पण अभियान 14 जनवरी से शुरू किया जायेगा. धन संग्रह की शुरुआत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से की जायेगी. इसके बाद देश के पांच लाख से अधिक गांवों के 12 करोड़ हिंदू परिवारों के करीब 55 करोड़ सदस्यों को अभियान से जोड़ा जायेगा.

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि प्रभु राम की सेवा के लिए सबसे सहयोग लेना है. मंदिर बनने के बाद भगवान के दर्शन करने की भावना सभी लोगों में जागृत करनी है.

साथ ही वासुदेवानंद सरस्वती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ”पहले हम राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण करेंगे. राम मंदिर बनने के बाद काशी और मथुरा के मंदिर को कोई रोक नहीं सकता, वह तो बनेगा ही बनेगा.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola