Lucknow News: जल निगम भर्ती घोटाले में आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, CBI कोर्ट में हुए पेश

जल निगम भर्ती घोटाले में आरोपी सपा नेता आजम खान सोमवार को सीबीआई कोर्ट में पेश हुए. मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होनी है.
Lucknow News: उत्तर प्रदेश जल निगम भर्ती घोटाले में आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान सोमवार को लखनऊ स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश हुए. पेशी के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री वापस सीतापुर जेल रवाना हो गए. फिलहाल, मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को होनी है.
सपा नेता आजम खान पर आरोप है कि उन्होंने जल निगम के 122 सहायक अभियंता, 853 अवर अभियंता समेत कुल 1300 पदों पर नियम के विरुद्ध भर्ती कराई गई थी. इस मामले का खुलासा होने पर इसकी जांच 13 जुलाई 2017 को एसआईटी लखनऊ से सौंपी गई थी.
इस पूरे मामले में एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली, जिसकी रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है. एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर ही जल निगम को भर्तियां निरस्त करने का निर्देश दिया गया था. फिलहाल, मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को होनी है, जोकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की जाएगी. भर्ती मामले से जुड़े सारे दस्तावेज़ भी आज सीबीआई की एन्टी करप्शन कोर्ट में पेश किये गए.
Also Read: Lucknow News: कांग्रेस का PM नरेंद्र मोदी पर तंज, कहा-नेहरू के कहने पर मोदी ने अरुणाचल में चीनी गांव बसा दिया
मालूम हो कि सपा नेता फरवरी 2020 से ही सीतापुर जेल में सजा काट रहे हैं. आजम खान रामपुर में अवैध जमीन कब्जा करने और फर्जी प्रमाणपत्र बनाने समेत कई संगीन आरोप लगे हैं. उनकी पत्नी डॉ तंजीम फातिमा भी जेल में बंद थीं, जोकि जमानत पर बाहर हैं. इसके अलावा आजम के बेटे अब्दुल्ला पर भी फर्जी प्रमाणपत्र से जुड़े कई मामले दर्ज हैं, जोकि पिता के साथ ही जेल में सजा काट रहे हैं.
रिपोर्ट- काविश अजीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




