Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, तीन की मौत, 12 घायल

Published by : Amit Yadav Updated At : 14 Apr 2024 7:42 PM

विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिर गई. जिसमें कई मजदूरों के फंसे होने की बात सामने आई है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर रही है.

विज्ञापन

लखनऊ: मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरने की सूचना है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 12 लोग घायल हो गए. अभी रेस्क्यू जारी है. इन मजूदरों को बचाने के लिए एनडीआरएफ को बुलाया गया है. स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे. हादसे की सूचना मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और घायलों के इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.

जानसठ में हुआ हादसा
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) के जानसठ में रविवार दोपहर अचानक एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत ढह गई. जिस समय हादसा हुआ, वहां काम चल रहा था और मजदूर मौके पर थे. जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी मंगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. अब तक छह मजदूरों को मलबे से निकाला जा चुका है.

सीएम योगी ने दिए बचाव कार्य के आदेश
उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में बिल्डिंग गिरने से हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के समुचित उपचार के लिए डॉक्टर्स की टीम मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola