ePaper

Lok Sabha Election 2024: यूपी की 10 सीटों पर शाम 6 बजे तक 57.34 प्रतिशत मतदान, संभल सबसे आगे

Updated at : 08 May 2024 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: यूपी की 10 सीटों पर शाम 6 बजे तक 57.34 प्रतिशत मतदान, संभल सबसे आगे

यूपी में तीसरे चरण (Lok Sabha Election 2024) का मतदान संपन्न हो गया. मुख्य निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम 6 बजे तक कुल 57.34 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

लखनऊ: यूपी में तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों (Lok Sabha Election 2024) पर शाम 4 बजे तक कुल 57.34 फीसदी वोटिंग हुई. सबसे अधिक संभल में 62.81 प्रतिशत, हाथरस(सु) में 55.36 प्रतिशत, आगरा (सु) में 53.99 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी में 57.09 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 58.22 प्रतिशत, मैनपुरी में 58.59 प्रतिशत, एटा में 59.17 प्रतिशत, बदायूं में 54.05 प्रतिशत, आंवला में 57.08 प्रतिशत और बरेली में 57.88 प्रतिशत मतदान हुआ. ये मतदान 2019 के चुनाव से लगभग 2.5 फीसदी कम है. यूपी में पहले चरण में 61.11 फीसदी और दूसरे चरण में 55.19 फीसदी मतदान हुआ था.

17,278 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट किया मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नवदीप रिनवा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि (Lok Sabha Election 2024) मतदान के पर्यवेक्षण के लिए कुल 10,208 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई. 3503 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी भी कराई गई. 85 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाता, दिव्यांग, अनिवार्य सेवायें से संबंधित मतदाता और निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया. कुल 17,278 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के से मतदान किया. इसके अलावा 41,908 सेवा मतदाताओं को भी रिटर्निंग अधिकारी ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से (ईटीपीबीएस) पोस्टल बैलेट भेजा. 13,515 कार्मिकों को ईडीसी जारी किया गया है.

अप्रिय घटना की सूचना नहीं
उन्होंने बताया कि 7 मई (Lok Sabha Election 2024) को विभिन्न राजनैतिक दलों की ईमेल के माध्यम से शिकायतें मिली थी. जिनका निस्तारण करते हुए पार्टियों को ई-मेल से जानकारी दी गई है. मॉक पोल के दौरान कुल 167 बैलेट यूनिट (बीयू), 295 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 478 वीवीपैट बदले गए. मतदान शुरू होने के बाद शाम 6 बजे तक कुल 48 बीयू, 48 सीयू और 152 वीवीपैट बदले गए. नवदीप रिनवा ने बताया कि चुनाव पूरी तरीके से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola