ePaper

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस और सपा ने आधे समर में ही मान ली हार, शाहजहांपुर में बोले योगी आदित्यनाथ

Updated at : 09 May 2024 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस और सपा ने आधे समर में ही मान ली हार, शाहजहांपुर में बोले योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी का (Lok Sabha Election 2024) यूपी में ताबड़तोड़ दौरा जारी है. लोकसभा के साथ ही उन्होंने विधानसभा उपचुनाव के लिए भी प्रचार किया. सीएम ने राम द्रोहियों को नकारने की अपील की.

विज्ञापन

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को (Lok Sabha Election 2024) अकबरपुर, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर लोकसभा व ददरौल विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया. अकबरपुर लोकसभा सीट से देवेंद्र सिंह भोले, फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत और शाहजहांपुर से अरुण सागर को जिताने की अपील की. वहीं शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा में उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह को वोट देने की अपील की.

ये चुनाव राम भक्त और राम द्रोहियों के बीच
सीएम योगी (Yogi Adityanath) ने अकबरपुर (Lok Sabha Election 2024) में कहा कि यह चुनाव रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच है. जो रामभक्त हैं, वही राष्ट्रभक्त भी हैं. इन चुनाव में रामद्रोहियों को नकार दीजिए. उन्होंने कहा कि 7 मई को हुए चुनाव में सैफई परिवार तीन सीटों पर हारेगा. 13 को कन्नौज और 25 को आजमगढ़ का नंबर भी आने वाला है. सीएम ने कहा कि अकबरपुर का नाम ही ऐसा है कि बार बार बोलने में संकोच लगता है. ये सब बदल जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विभाजन की राजनीति की है. सीएम योगी ने कहा कि सरकार सर्वे करा रही है कि इस क्षेत्र में गन्ने की गुंजाइश होगी तो यहां शुगर और इथनॉल कॉम्पलेक्स बनेगा. सपा सरकार में यहां तमंचे बनते थे, कानपुर डिफेंस कॉरीडोर में देश के लिए तोपें बनेंगी. यहां की तोप जब सीमा पर गरजेगी तो कानपुर और यूपी का नाम सबके जेहन में छा जाएगा. आज यहां बन रहा गोला बारूद पूरी दुनिया को जा रहा है.

प्रो. राम गोपाल यादव पर साधा निशाना
फर्रुखाबाद (Lok Sabha Election 2024) में उन्होंने कहा कि प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा. यह लोग आतंकियों को जेल से छुड़ाते हैं. 2004से 2007 के बीच सपा सरकार के समय आतंकियों ने अयोध्या में रामजन्मभूमि, काशी में संकट मोचन मंदिर, लखनऊ, अयोध्या व वाराणसी की कचहरी और रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था. 2012 में जब सपा सरकार आई तो तत्कालीन सीएम ने सबसे पहले आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेने का आदेश दिया था. उन्हें नौजवानों, बेटियों, व्यापारियों की नहीं, बल्कि आतंकवादियों की चिंता थी. सीएम ने कहा कि भारत में राम और राम मंदिर का विरोध करने वालों को वोट देने का पाप लगेगा. सीएम ने कहा कि रामद्रोहियों के लिए हमने बुलडोजर का अविष्कार किया है.

अबकी बार चार सौ पार की आधी मंजिल पूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शाहजहांपुर (Lok Sabha Election 2024) में कहा कि लोकसभा चुनावों में आधी सीटों पर मतदान हो चुका है. अबकी बार चार सौ पार के लक्ष्य के लिए हमने आधी मंजिल पूरी कर ली है. कांग्रेस और सपा के चेहरे से उड़ी हवा बताती है कि आधे समर में ही उन्होंने हार स्वीकार कर ली है. हमारा इतिहास गवाह है कितना ही बड़ा और शक्तिशाली कोई क्यों न रहा हो, अगर वह रामद्रोही है तो उसका पतन सुनिश्चित है. उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर मे मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ है. यहां गंगा पर पीपे का पुल बनाने की मांग की गई थी जो ठाकुर रोशन सिंह के गांव को जोड़ती थी, मगर हमने वहां पक्का पुल दे दिया. शाहजहांपुर में हनुमत धाम में रोपवे लगने जा रहा है. काकोरी ट्रेन ऐक्शन के महानायकों के सम्मान में भव्य म्यूजियम बन गया है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola