e-Shram Card कैसे बनवाएं, क्या हैं इसके Benefits, जानें सब कुछ

झारखंड मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू
e-Shram Card kaise banawayen registration benefits status: ई-श्रम कार्ड बनवाने पर श्रमिको को हर महीने 500 रुपये देने का ऐलान यूपी सरकार ने किया है. ई-श्रम कार्ड के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें और इसको बनवाने से क्या फायदे हैं, जानने के लिए पढ़ें ये खास रिपोर्ट...
e-Shram Card online Registration: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों को हर महीने 500 रुपये देने की घोषणा की थी, जिसके बाद से यूपी में ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले कामगारों की संख्या काफी तेजी के साथ बढ़ रही है. देश में अब तक 22 करोड़ 11 लाख 75 हजार 350 ई-श्रमिक कार्ड जारी हो चुके हैं.
-
सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं.
-
होम पेज पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम विकल्प पर क्लिक करें.
-
इसके बाद नया पेज खुलने पर मांग की जानकारियां भरें.
-
जानकारियां भरने के बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा. उसे दर्ज करें.
-
अब पंजीकरण फॉर्म दिखाई देखा. इसे पूरा भरें.
-
जो दस्तावेज मांगे गए हैं, उन्हें अपलोड करें.
-
दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद फॉर्म को एक बार चेक कर लें कि जो जानकारी आपने भरी है, वह सही है कि नहीं.
-
अब फॉर्म को सबमिट कर दें.
-
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अंकों का ई-श्रम कार्ड जारी हो जाएगा.
Also Read: e-shram card: अभी तक नहीं आए खाते में 1000 रुपए, तो जल्द करें ये काम, नहीं तो हो जाएगी देर
यदि किसी श्रमिक का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो वह नजदीकी सीएससी पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं. सरकार ने भी पंजीकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर 14434 जारी किया है.
Also Read: e-Shram Card Benefits: योगी सरकार मजदूरों को दे रही हर महीने 500 रुपये, आप भी उठा सकते हैं लाभ, जानें कैसे
-
आधार कार्ड
-
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
-
बैंक खाता
-
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत कामगारों का दो लाख रुपये तक का बीमा
-
दुर्घटना में मौत या दिव्यांग होने पर दो लाख और आंशिक रूप से विकलांग होने पर एक रुपये की अनुदान राशि
-
आपदा या महामारी की स्थिति में केंद्र और राज्य सरकार से मिलती है मदद
Also Read: e-shram card: अभी तक नहीं आए खाते में 1000 रुपए, तो जल्द करें ये काम, नहीं तो हो जाएगी देर
मजदूर, चरवाहा, डेयरी वाला, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, पशुपालक, रिक्शा चालक, ट्यूटर, घर का नौकर-नौकरानी, क्लर्क, ऑपरेटर, नर्स, कुली, कुक, रिसेप्शनिस्ट, हॉकर, सफाई कर्मचारी, गार्ड, ब्यूटी पॉर्लर की वर्कर, नाई, दर्जी, मोची, बढ़ई, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाले, डिलीवरी बॉय, वेटर, वार्ड बॉय, पुजारी, चाट ठेला वाले, भेल वाला, चाय वाला और विभिन्न सरकारी ऑफिस के दैनिक वेतन भोगी
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




