कोरोना वायरस: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने विधायक निधि से दिये डेढ़ करोड़ रुपये

Updated at : 04 Apr 2020 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वायरस: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने विधायक निधि से दिये डेढ़ करोड़ रुपये

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कोरोना वायरस से निबटने के लिए अपनी विधायक निधि से लखनऊ, आगरा तथा रायबरेली के लिए धनराशि जारी करने की मंजूरी दी है. उन्होंने अपने एक माह का वेतन भत्तों सहित कोरोना पीड़ितों के उपचार व संक्रमण से बचाव के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कोरोना वायरस से निबटने के लिए अपनी विधायक निधि से लखनऊ, आगरा तथा रायबरेली के लिए धनराशि जारी करने की मंजूरी दी है. उन्होंने अपने एक माह का वेतन भत्तों सहित कोरोना पीड़ितों के उपचार व संक्रमण से बचाव के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की भी घोषणा की है. शर्मा ने लखनऊ सहित अपने प्रभार वाले दो जिलों (आगरा व रायबरेली) के लिए धनराशि जारी करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ को पत्र भेज दिया है.

उप मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ के लिए एक करोड़ रुपये तथा रायबरेली और आगरा के लिए 25-25 लाख रुपये जारी करने की स्वीकृति दी है. इस धनराशि का इस्तेमाल कोरोना वायरस से आम लोगों के बचाव के लिए आवश्यक उपकरण अथवा अन्य सामान खरीदने के लिए किया जाएगा। एक बयान में डॉ. शर्मा ने कहा कि आम जनमानस को कोरोना के संक्रमण से बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है, उसी कड़ी में इस धनराशि के लिए संस्तुति दी गयी है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और प्रदेश में हर प्रकार की पुख्ता व्यवस्थाएं की गयी है. उन्होंने कहा कि लोग परेशान नहीं हों इसलिए उन्हें घर में सामान की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी. प्रदेश सरकार ने घर पर आपूर्ति के तंत्र को काफी अच्छे से लागू कर दिया है और आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola