ePaper

कांग्रेस ने पूरे देश में निकाली शक्ति यात्रा, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान के 125 दिन पूरे होने पर आयोजन

Updated at : 22 Feb 2022 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने पूरे देश में निकाली शक्ति यात्रा, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान के 125 दिन पूरे होने पर आयोजन

Varanasi: Supporters welcome Congress General Secretary Priyanka Gandhi during 'Kisan Nyay' rally, ahead of UP Assembly Elections 2022, in Varanasi, Sunday, Oct. 10, 2021. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI10_10_2021_000154A)

'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान के 125 दिन पूरे होने पर आज कांग्रेस पार्टी की ओर से पूरे देश में लाखों महिलाओं ने 'शक्ति यात्रा' निकाली गई. महिलाओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री नेट्टा डिसूजा की देखरेख में यह यात्रा निकाली.

विज्ञापन

Lucknow News: ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान के 125 दिन पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी की ओर से पूरे देश में लाखों महिलाओं ने ‘शक्ति यात्रा’ निकाली गई. सोमवार को आयोजित इस अभियान में कलकत्ता से लेकर हैदराबाद और बंगलूरू से लेकर हिमाचल तक हजारों महिलाओं ने शक्ति मार्च निकाला. महिलाओं ने भारतीय राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री नेट्टा डिसूजा की देखरेख में प्रत्येक विधानसभा में ‘शक्ति’ मार्च निकाला.

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक महिला के बारे में कुछ खास है, जो पुरुषों की दुनिया में हावी है. उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2021 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से शुरू किए गए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान का उद्देश्य भारतीय राजनीति में महिलाओं और उनकी आकांक्षाओं को मुख्यधारा में लाना है. यह उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ, जिसमें कांग्रेस ने वादा किया और फिर महिला उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत टिकट देने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया.

उन्होंने कहा कि यह महिला मार्च एकजुटता का संदेश देने और राजनीति को अधिक समावेशी बनाने के साथ-साथ राजनीति में महिलाओं की भागीदारी का भी प्रतीक है. नारी शक्ति के राजनीतिक पुनरोत्थान को अब कोई ताकत नहीं रोक सकती है और उत्तर प्रदेश से इसकी शुरुआत हो चुकी है.

शक्ति मार्च में शामिल महिलाओं ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारे से लोगों में जोश भर दिया. महिलाओं ने इस अभियान के 125 दिन पूरे होने को अपनी राजनीतिक शक्ति के रूप और प्रभाव के रूप में मनाया. इससे पहले कांग्रेस पार्टी की ओर से महिला संसद का आयोजन किया था, जिसमें महिला संसद में भाग लेने वाली विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola