ePaper

'ऊंचाई से क्या छुट्टा पशु नजर...' अखिलेश यादव ने सीएम योगी के हवाई सर्वे को लेकर कसा तंज

Updated at : 09 Jun 2025 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या का भी जिक्र किया और सवाल उठाया कि इतनी ऊंचाई से क्या छुट्टा पशु नजर आते हैं?

विज्ञापन

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फसलों के हवाई सर्वेक्षण को लेकर तीखा हमला बोला है. यादव ने कहा कि सीएम योगी के पास समय की नहीं, बल्कि किसानों के आक्रोश का सामना करने के साहस की कमी है.

अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट किया शेयर

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज समेत छह जिलों में मक्का की फसल का हवाई निरीक्षण किया था. इसके जवाब में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि खेती-किसानी के लिए जो लोग हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं, दरअसल उनके पास समय की कमी नहीं है बल्कि उस ‘साहस’ की कमी है जो जमीन पर किसानों के रोष-आक्रोश का साक्षात सामना कर सकें.

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या का भी जिक्र किया और सवाल उठाया कि इतनी ऊंचाई से क्या छुट्टा पशु नजर आते हैं? यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं और शिकायतों का सिलसिला लगातार जारी है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola