ePaper

Aaj ka Panchang 14 अक्तूबर 2023: आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या उपरांत प्रतिपदा आज, हनुमान चालीसा का करें पाठ

Updated at : 14 Oct 2023 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Panchang 14 अक्तूबर 2023: आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या उपरांत प्रतिपदा आज, हनुमान चालीसा का करें पाठ

Aaj Ka Panchang 14 October 2023: पंचांग का खास महत्व है. पंचांग के जरिए शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, दिन के अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति आदि का पता चलता है. पंचांग से दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी मिलती है. इसके जरिए शुभ कार्य का समय जाना जा सकता है.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 14 अक्तूबर शनिवार 2023: पंचांग (Panchang) का खास महत्व है. पंचांग के जरिए शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, दिन के अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति आदि का पता चलता है. पंचांग से दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी मिलती है. इसके जरिए शुभ कार्य का समय जाना जा सकता है, साथ ही किस समय व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए, इसका भी पता चलता है. सनातन परंपरा में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त पर विशेष ध्यान दिया जाता है. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त के दौरान किए गए कार्य से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है. यह परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है. वैदिक शास्त्र के अनुसार, शुभ मुहूर्त वह विशेष समय होता है, जब सौरमंडल में ग्रह और नक्षत्र की स्थिति वशिष्ठ कार्य के लिए शुभ होती है. यही कारण है कि बाधा और समस्याओं को दूर रखने के लिए शुभ मुहूर्त का पालन किया जाता है. पंचांग के मुताबिक आज पितृपक्ष की नवमी का श्राद्ध है. इस दौरान लोग अपने पितरों का श्राद्ध करने के लिए काशी, प्रयागराज जैसे तीर्थस्थल पहुंच रहे हैं. इस दौरान गंगा स्नान का विशेष महत्व है. आज 13 अक्तूबर 2023 दिन शनिवार का पंचांग (Saturday Panchang) क्या कहता है.

आज का पंचांग: 14 अक्तूबर शनिवार 2023

  • आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या रात-10:54 उपरांत प्रतिपदा

  • श्री शुभ संवत-2080, शाके-1945, हिजरी सन-1444-45

  • सूर्योदय लखनऊ -06:08

  • सूर्यास्त लखनऊ-17:35

  • चन्द्रोदय लखनऊ- 05:30

  • चन्द्रास्त लखनऊ- 17:29

  • शुभ मुहूर्त अभिजीत लखनऊ : 11:29 − 12:15

  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- हस्त उपरांत चित्रा , योग – ऐन्द्र ,करण-च,

  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- कन्या , चंद्रमा- कन्या , मंगल-तुला , बुध- कन्या, गुरु-मेष, शुक्र-सिंह, शनि-कुम्भ, राहु-मेष, केतु-तुला

Also Read: Aaj Ka Rashifal 14 अक्तूबर शनिवार 2023: मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु, कुंभ राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत

आज का पंचांग: चौघड़िया शनिवार

चौघड़िया के बारे में सटीक चौघड़िया सूची के साथ जानें और दिन का सबसे शुभ समय निर्धारित करें. यदि आप कुछ नया शुरू कर रहे हैं या यात्रा पर जा रहे हैं तो चौघड़िया से आप आज के शुभ मुहूर्त या सबसे अच्छे समय को पूर्व निर्धारित कर सकते हैं. जैसा कि नाम से पता चलता है, चौघड़िया, जो कि वैदिक हिंदू कैलेंडर है, जिसमें 96 मिनट की ‘चार घड़ी’ शामिल हैं, जिसमें प्रत्येक घड़ी 24 मिनट के बराबर है.

करने योग्य गति​विधियां

  • प्रात: 06:07 से 07:33 तक काल (मशीन, निर्माण और कृषि संबंधी गतिविधियां)

  • प्रातः 07:33 से 08:59 तक शुभ (विवाह, धार्मिक, शिक्षा गतिविधियां)

  • प्रातः 08:59 से 10:25 बजे तक रोग (वाद-विवाद, प्रतियोगिता, विवाद निपटारा)

  • प्रातः 10:25 बजे से 11:51 बजे तक उद्वेग (सरकार से संबंधित कार्य)

  • दोपहरः 11:51 से 01:17 बजे तक चर (यात्रा, सौंदर्य, नृत्य, सांस्कृतिक गतिविधियां)

  • दोपहरः 01:17 से 02:43 बजे तक लाभ (नया व्यवसाय, शिक्षा प्रारंभ करें)

  • दोपहरः 02:43 से 04:09 बजे तक अमृत (सभी प्रकार के कार्य (विशेष रूप से दुग्ध उत्पाद संबंधित)

  • शामः 04:09 से 05:34 तक काल (मशीन, निर्माण और कृषि संबंधी गतिविधियां)

उपाय

  • उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ आदि का दान करें.

  • आराधनाः ऊं सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ।।

  • खरीदारी के लिए शुभ समयः

    दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक

  • राहु काल: प्रात: 8:59 से 10:25 तक

  • दिशाशूल-नैऋत्य एवं पूर्व दिशा

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola