ePaper

Aaj ka Panchang 07 अक्टूबर 2023: आज है आश्विन कृष्ण पक्ष अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, हनुमान चालीसा का करें पाठ

Updated at : 07 Oct 2023 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Panchang 07 अक्टूबर 2023: आज है आश्विन कृष्ण पक्ष अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, हनुमान चालीसा का करें पाठ

Aaj Ka Panchang 7 October 2023: पंचांग का खास महत्व है. पंचांग के जरिए शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, दिन के अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति आदि का पता चलता है. पंचांग से दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी मिलती है. इसके जरिए शुभ कार्य का समय जाना जा सकता है.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 7 अक्टूबर शनिवार 2023: पंचांग (Panchang) का खास महत्व है. पंचांग के जरिए शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, दिन के अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति आदि का पता चलता है. पंचांग से दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी मिलती है. इसके जरिए शुभ कार्य का समय जाना जा सकता है, साथ ही किस समय व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए, इसका भी पता चलता है. सनातन परंपरा में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त पर विशेष ध्यान दिया जाता है. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त के दौरान किए गए कार्य से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है. यह परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है. वैदिक शास्त्र के अनुसार, शुभ मुहूर्त वह विशेष समय होता है, जब सौरमंडल में ग्रह और नक्षत्र की स्थिति वशिष्ठ कार्य के लिए शुभ होती है. यही कारण है कि बाधा और समस्याओं को दूर रखने के लिए शुभ मुहूर्त का पालन किया जाता है. पंचांग के मुताबिक आज पितृपक्ष की नवमी का श्राद्ध है. इस दौरान लोग अपने पितरों का श्राद्ध करने के लिए काशी, प्रयागराज जैसे तीर्थस्थल पहुंच रहे हैं. इस दौरान गंगा स्नान का विशेष महत्व है. आज 7 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार का पंचांग (Saturday Panchang) क्या कहता है.

आज का पंचांग: 07 अक्टूबर शनिवार 2023

  • आश्विन कृष्ण पक्ष अष्टमी दिन -10:21 उपरांत नवमी

  • श्री शुभ संवत-2080, शाके-1945, हिजरी सन-1444-45

  • सूर्योदय-05:43

  • सूर्यास्त-05:31

  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पुनर्वसु उपरांत पुष्य, योग- परिघ, करण-कौ.

  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- कन्या, चंद्रमा- मिथुन, मंगल-तुला, बुध- कन्या, गुरु-मेष, शुक्र-सिंह, शनि-कुंभ, राहु-मेष, केतु-तुला

आज का पंचांग: चौघड़िया शनिवार

  • प्रात: 06:00 से 07:30 तक काल

  • प्रातः 07:30 से 09:00 तक शुभ

  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक रोग

  • प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक उद्वेग

  • दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक चर

  • दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक लाभ

  • दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक अमृत

  • शामः 04:30 से 06:00 तक काल

Also Read: Aaj Ka Rashifal 7 अक्टूबर शनिवार 2023: वृष, तुला, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, आज का राशिफल
उपायः

  • हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ आदि का दान करें.

  • आराधनाः ऊं सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ।।

  • खरीदारी के लिए शुभ समयः

  • दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक

  • राहु काल: प्रात: 9:00 से 10:30 तक

  • दिशाशूल-नैऋत्य एवं पूर्व दिशा

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola