लखनऊ में सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला आईएएस अधिकारी का शव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2017 10:41 AM

विज्ञापन

लखनऊ : कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी आज राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित मीराबाई गेस्टहाउस के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये गये. हजरतगंज के पुलिस निरीक्षक ए. के. शाही ने बताया कि मीराबाई गेस्ट हाउस के पास राहगीरों ने तिवारी को मृत पाया और पुलिस को सूचना दी. उनके पास मिले पहचान […]

विज्ञापन

लखनऊ : कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी आज राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित मीराबाई गेस्टहाउस के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये गये. हजरतगंज के पुलिस निरीक्षक ए. के. शाही ने बताया कि मीराबाई गेस्ट हाउस के पास राहगीरों ने तिवारी को मृत पाया और पुलिस को सूचना दी. उनके पास मिले पहचान पत्र से उनकी शिनाख्त आईएएस अफसर अनुराग तिवारी के तौर पर हुई.

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मूल निवासी और वर्ष 2007 बैच के आईएएस अफसर तिवारी पिछले दो दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे.

शाही ने बताया कि शुरआती जांच में तिवारी के जबडे के पास चोट के निशान पाये गये हैं. इसके अलावा उनके शरीर पर कोई चोट नहीं दिखी है. शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola